फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमोल यूं ही नहीं बने UPSC टॉपर, इसके पढ़ने के तरीके ने सबको चित कर दिया

Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 5
यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर अनमोल शेर सिंह बेदी
यूपीएससी के टॉपर अनमोल शेर सिंह बेदी को यूं ही सफलता नहीं मिली, बल्कि इनके पढ़ने का तरीका बेहद अनोखा रहा। जानिए, आपके बड़े काम आएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Anmol Sher Singh Bedi
अनमोल शेर सिंह बेदी बताते हैं कि बचपन से अनमोल का सपना आईएस अधिकारी बनना था, लेकिन फ्यूचर सिक्योर करने के लिए उसने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कर ली। 6 महीने पहले सोचा कि आईएएस की तैयारी की जाएगा। मैंने राजनीति विज्ञान विषय लिया और तैयारी शुरू कर दी, लेकिन ये नहीं सोचा था ​कि पहली बार में ही ये रैंक मिलेगी। इसलिए मुझे यकीं नहीं हो रहा, अपने रिजल्ट पर।
विज्ञापन

3 of 5
Anmol Sher Singh Bedi
अनमोल के पिता डॉ. सर्बजीत सिंह बेदी एनआईआईटी जालंधर के पूर्व रजिस्ट्रार रह चुके हैं और मां जसपाल बेदी सोशल वर्कर हैं। अनमोल ने बताया कि उसने बारहवीं तक की पढ़ाई स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल से की। आईआईटी ज्वॉइन करना चाहता था, लेकिन कुछ अंकों से चूक गया। फिर बिट्स बिलानी से कंप्यूटर साइंस की। आखिरी छह महीने में उसने ट्रेनिंग के लिए दिल्ली को चुना था।

4 of 5
Anmol Sher Singh Bedi
दिल्ली आकर मन में बचपन का सपना पूरा करने का जुनून फिर जाग गया। पिता से बात की तो उन्होंने मुझ पर छोड़ दिया। मैंने यूपीएससी का फॉर्म भर दिया और ट्रेनिंग के साथ-साथ कोचिंग शुरु कर दी। छह महीने की कोचिंग ली और एग्जाम दे आया। रिजल्ट के बारे में सोचता ही नहीं था, क्योंकि इतने बड़े एग्जाम को क्लीयर करना आसान भी नहीं था। इसलिए दूसरा चांस लेने को भी तैयार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर अनमोल शेर सिंह बेदी
बता दें कि अनमोल ने इंडियन फोरन सर्वेसिस (आईएफएस) को चुना है, क्योंकि वे भारत की तरक्की में अपना योगदान देना चाहते हैं। अनमोल कहते हैं कि मैं दहेज प्रथा के खिलाफ हूं, इसलिए दहेज के खिलाफ जंग लड़ूंगा और बिना दहेज के शादी करूंगा। सालों से चली आ रही दहेज की कुरीति के खिलाफ मुहिम छेड़ूंगा, ताकि समाज में सुधार आ सके।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें