मात्र 10 हजार खर्च कीजिए और देश में मौजूद सातों ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर आइए। बुकिंग भी शुरू हो गई है। जल्दी करें, कहीं देर न हो जाए।
विज्ञापन
2 of 5
train
- फोटो : pti
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) 7वीं ज्योर्तिलिंग यात्रा के लिए धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए स्पेशल टूर आयोजित कर रहा है। आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ जोन के जीएम गुलशन ने बताया कि 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए 18 जून को चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
3 of 5
द्वादश ज्योतिर्लिंग
यह ट्रेन 18 जून को रात 7 बजे हिमाचल के ऊना से रवाना होगी, जोकि नंगलडैम, आनंदपुर साहिब से चंडीगढ़ से होते हुए अंबाला से दिल्ली, जयपुर, अजमेर और उज्जैन के लिए संचालित की जाएगी। बुकिंग ऑनलाइन व आई.आर.सी.टी.सी. के ऑफिस में करवाई जा सकती है। 11 रातें व 12 दिन के 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए यात्रियों को 10,465 रुपये देने होंगे।
4 of 5
ज्योतिर्लिंग
20 जून को श्रद्घालुओं को उज्जैन स्थित ओमकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। अगले दिन महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। 22 को द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर व नागेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। 23 जून को सोमनाथ ज्योर्तिलिंग, 24 को नासिक स्थित त्रेयमबकेश्वर ज्योर्तिलिंग, 25 जून को शिरडी शिरडी साईं बाबा मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।
26 जून को पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग, 27 को औरंगाबाद स्थित गरिश्नेशवर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाये जायेंगे। टूरिस्टों को पैकेज में ही रहने, घूमने व खाने व पीने की सुविधा मिलेगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से सिक्योरिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी। यात्रियों के लिए एक डॉक्टर उपलब्ध रहेगा। ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो टॉयलेट व अन्य सभी सुविधाएं होंगी।