19 साल की उम्र में इस क्रिकेटर ने इतनी शानदार बल्लेबाजी की कि विराट कोहली फिदा हो गए। अब किंग खान ने इन्हें करोड़पति बना दिया है, जानिए कौन?
विज्ञापन
2 of 8
शुभमन गिल
दरअसल, चंडीगढ़ के सबसे युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ने आईपीएल 2018 में अपनी दस्तक दे दी है। कोलकता नाइट राइर्ड्स ने इस युवा खिलाड़ी को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा। शनिवार को आईपीएल के इस सीजन के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। आईपीएल में सभी टीमों की फ्रेंचाइजी इस नीलामी में शामिल रही। इसमें नए और पुराने खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। शुभमन गिल का बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा गया था।
विज्ञापन
3 of 8
शुभमन गिल
मौजूदा वर्ल्ड कप अंडर-19 में इस खिलाड़ी की धमाकेदार पारियों की वजह से सभी फ्रेंचाइजीस में इसे खरीदने में जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया। बोली बेस प्राइज से लगातार बढ़ती रही। एक समय किंग्स इलेवन पंजाब इस खिलाड़ी पर सबसे अधिक बोली लगाकर अपने खेमे शामिल करने ही वाला था कि कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने सबसे अधिक 1 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाकर शुभमन गिल को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
4 of 8
शुभमन गिल
वहीं केकेआर टीम में शामिल होने से शुभमन के पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। पिता लखविंदर सिंह ने कहा हर युवा खिलाड़ी का सपना होता है कि वह भारतीय क्रिकेट की सीनियर टीम में जगह बनाए। आईपीएल का तरह का मंच है। इसमें वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिरकत करते हैं। ऐसे में शुभमन के लिए आईपीएल एक शानदार प्लेटफार्म साबित होने वाला है।
विज्ञापन
5 of 8
शुभमन गिल
खिलौने की जगह मांगा था बैट
पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि मुझे क्रिकेट के मैचों को देखने का काफी शौक था। शुभमन उस समय 3 साल का था। वह भी मेरे पास बैठकर इन मैचों को बहुत चाव से देखता। लखविंदर ने बताया कि बचपन में कभी शुभमन ने खिलौना नहीं मांगा, बस क्रिकेट बैट की डिमांड करता था। हमने उसे बैट लाकर दिया। वह दिन भर इस बैट से खेलता और रात को तकिए के नीचे रखकर सो जाता था।
विज्ञापन
6 of 8
शुभमन गिल
क्रिकेट के लिए ट्राइसिटी पहुंचे
लखविंदर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से पंजाब के बरनाला के रहने वाले हैं और किसान हैं। शुभमन के क्रिकेट से लगाव को देखते हुए मोहाली में साल 2007 को सेक्टर-70 रहने लगे। पिता लखविंदर खुद पीसीए के पीछे मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट ग्राउंड पर उसे रोजाना अभ्यास कराते हैं। यहीं से शुभमन के क्रिकेट का सफर शुरू हुआ। मोहाली के मानव मंगल स्कूल के छात्र हैं। अपने बल्ले से प्रदर्शन की बदौलत इंडिया ए में जगह भी बना चुके हैं। इसके साथ ही रणजी ट्राफी में भी कई रन बटोर चुके हैं। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में 300 से अधिक एक पारी में स्कोर कर चुका हैं।
विज्ञापन
7 of 8
शुभमन गिल
वर्ल्ड कप में पूरी फॉर्म में है शुभमन
न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। भारत वीरवार को बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। इस मैच में शुभमन गिल ने 86 रनों की पारी खेली। टूर्नामेंट में पहले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन ने 63 रन, जिंबाब्वे खिलाफ 90 रनों की पारी खेल चुके हैं। पिता लखविंदर को भरोसा है कि शुभमन भारत को वर्ल्ड कप जीता कर ही रहेगा।
राहुल द्राविड़ और कोहली भी कायल
भारतीय क्रिकेट की दीवार के नाम से मशहूर रहे राहुल द्राविड़ और मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हैं। कई मौकाें पर यह दोनों इस खिलाड़ी से मिलकर हौसला बढ़ा चुके हैं।