फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब न कोई डाक न कोई मनीऑर्डर गुम होगा, भारतीय डाक व्यवस्था में 7 बड़े बदलाव

Sat, 29 Jul 2017 09:55 AM IST
अमित कौशिक/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
post offices
लोगों के लिए बड़ी राहत, अब न कोई डाक गुम होगी और न ही कोई मनी ऑर्डर। क्योंकि भारतीय डाक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं, आप भी जान लिजिए।
 
विज्ञापन

2 of 8
post offices
निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए अब डाकघर और डाकिए हाईटेक होने जा रहे हैं। आपको मिलने वाली डाक या पार्सल की डिलीवरी सूचना उसी समय मुख्य डाकघर में पहुंच जाएगी। इसके लिए सभी डाकियों को एक हैंड डिवाइस दी जाएगी। मोबाइल की तरह काम करने वाली इस डिवाइस से ही आपके डिजिटल हस्ताक्षर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
post offices
खास बात यह है कि इसमें जीपीएस लगा होगा, जो डाकिए की सटीक लोकेशन डाकघर तक पहुंचाता रहेगा। इससे पारदर्शिता के साथ ही समय की भी बचत होगी। रोहतक के मुख्य डाकघर के प्रवर पोस्टमास्टर एसके मान ने बताया कि इस नई डिवाइस की समझ के लिए 24 से 26 जुलाई तक डाकघरों के अधिकारियों को इंजीनियरों ने ट्रेनिंग भी दी है। 27 से 29 जुलाई तक सभी डाकियों और कर्मचारियों को इससे अवगत कराया जाएगा। 

4 of 8
post offices
एक महीने के अंदर ही सभी जगह पर इसका प्रयोग शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका फायदा गांव के क्षेत्रों में अधिक होगा, जहां डाकियों के काम में पारदर्शिता बढ़ेगी। डिवाइस चार्जिंग के लिए 200 से अधिक गांवों में सोलर सिस्टम भी लगवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रुपयों और चिट्ठी के लेनदेन में कई बार दिक्कतें आतीं थी। घर में किसी के नहीं होने या मनी आर्डर पर हस्ताक्षर करने में डाकिए पर सवाल उठाए जाते थे। अब इसमें भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

5 of 8
post offices
आपके घर से लेकर जाएंगे डाक, नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज
निजी कंपनियों की तर्ज पर डाकघर ने भी घर से डाक लेने की योजना को अमलीजामा पहना दिया है। माईऱ् फ्रैंड योजना के तहत अब डाकिया आपके घर से ही डाक या मनी आर्डर लेकर जाएंगे। इसकी शुरुआत सितंबर माह से हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 8
post offices
पार्सल डिलीवरी के साथ ही आपके पास आएगा मैसेज
आपको मिलने वाले पार्सल को डाकिया डिवाइस से ऑनलाइन सर्वर पर अपडेट कर देगा। इसकी सूचना तुरंत डाकघर पहुंचते ही आपके पास भी उसी समय डिलीवरी का मेसेज आ जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
post offices
जीपीएस से रखी जाएगी डाकियों पर नजर
कई बार यह देखने में आता है कि डाकिया समय पर डाक नहीं पहुंचाता। इसके लिए उसके पास तमाम बहाने होते हैं। कई मौकों पर वह बिना गए किसी के घर में नहीं होने की बात भी कह देता था। अब ऑनलाइन सिस्टम हो जाने से उसके पास कोई चारा नहीं बचेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
post office
पार्सल का दिन और समय नोट हो जाएगा
डाकघर से उठाए जाने वाले तमाम पार्सल का दिन और समय नोट हो जाएगा। इसके बाद फील्ड पर गए डाकिए की लोकेशन डिवाइस में लगे जीपीएस से सीधे अकाउंट ऑफिस में दर्ज होगी। नई टेक्नोलॉजी से उसके काम में पारदर्शिता के साथ ही लोगों की डाक लेट होने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें