शादी को 5 महीने ही हुए थे कि युवक और युवती दोनों की दुनिया तबाह हो गई। उन पर ऐसा कहर टूटा कि दोनों के मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
2 of 5
मेलबर्न में सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : demo photo
घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। गांव तलवंडी जल्लेखां निवासी 25 वर्षीय सिरनप्रीत सिंह की शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई और 5 महीने के अंदर लड़की का सुहाग उजड़ गया।
विज्ञापन
3 of 5
मेलबर्न में सड़क हादसे में युवक की मौत
जैसे ही यह खबर दोनों के परिवारों को मिली तो कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अब मृतक सिरनप्रीत के शव को भारत लाने की तैयारी चल रही है।
4 of 5
मेलबर्न में सड़क हादसे में युवक की मौत
जानकारी के मुताबिक, सिरनप्रीत पिछले चार वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी कर रहा था। वह चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में स्टूडेंट वीजा पर गया था। वहां पर पढ़ाई के साथ-साथ वैन चलाकर वह अपना खर्च चलाता था।
शुक्रवार सुबह वह घर से वैन लेकर निकला था, तभी एक तेज रफ्तार ट्राले से उसकी वैन की टक्कर हो गई। हादसे में सिरनप्रीत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पांच माह पहले ही सिरनप्रीत सिंह की शादी हुई थी।