चोटी काटने की इतनी वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं लगा कि आखिर कौन ये काम कर रहा है। वहीं अब चोटी को कटने से बचाने का रास्ता भी निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 8
choti
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में अब चोटी को कटने से बचाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जाएगा। सरकार ने पुलिस विभाग को आदेश जारी करके ठीकरी पहरा लगवाने को कहा है। सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को मामले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। बता दें कि प्रदेश में अभी तक चोटी काटे जाने के 55 कथित मामले सामने आ चुके, लेकिन ऐसा करने वाले का पता नहीं चला।
विज्ञापन
3 of 8
choti
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की सीमा से लगते महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और फतेहाबाद से शुरू हुईं ये वारदातें अब अन्य जिलों में भी बढ़ने लगी हैं। यहां तक कि पंजाब तक में चोटी कटने लगी हैं। लोगों में डर का माहौल है। महिलाओं के मुताबिक, किसी ने उन्हें बेहोश कर रहस्यमय तरीके से उनके बाल काट लिए। खास बात ये कि चोटी काटने वाला किसी को भी नजर नहीं आता।
4 of 8
choti
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को हरियाणा में दो बच्ची, तीन छात्राओं सहित 11 महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद से लोग घरों के दरवाजे पर नीम के पत्ते टांग रहे हैं। नींबू मिर्च बांधने लगे हैं। कुछ लोगों ने नीम के पत्ते लटकाए तो कुछ ने नींबू मिर्च। कुछ घरों में मुख्य दरवाजों पर हल्दी से हाथों की थापें लगा दी गई हैं। डर के मारे लोग सिर मुंडवाने लगे हैं। महिलाएं या तो बालों को खुला रखती हैं, या कपड़े से बांधकर रखती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
choti
- फोटो : अमर उजाला
जींद जिले के गांव खापड़ निवासी कौशल्या ने पुलिस को बताया कि परिवार की महिलाओं के साथ वह रात पौने आठ बजे परिवार के साथ आंगन में चारपाई पर बैठी थी। तभी काली बिल्ली दीवार फांदकर आंगन में आई। बिल्ली ने एक महिला का रूप धारण कर लिया। इसे देख उसकी बेटी चिल्लाई तो महिला बिल्ली बनकर भाग गई। इसी बीच उसके बाल कट गए। सिरसा में मेला ग्राउंड निवासी चार साल की बच्ची के बाल कटने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
6 of 8
choti
- फोटो : अमर उजाला
रानियां के वार्ड आठ में 80 वर्षीय वृद्धा के बाल कट गए। वहीं, गांव मांगेआना में एक महिला के बाल कट गए। गांव मांगेआना निवासी पिंदर कौर ने बताया कि वह सुबह 10 बजे आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान उसे दो महिलाओं के साये दिखाई दिए। उन्होंने भगवा वस्त्र पहने थे। उसने शोर मचाया तो परिजनों के साथ आसपास के लोग आ गये। किसी को कुछ दिखाई नहीं दिया, लेकिन पिंदर की चोटी के बाल कटे मिले।
विज्ञापन
7 of 8
choti
- फोटो : अमर उजाला
हांसी क्षेत्र के दो गांवों में चोटी कटी है। ढाणी पीरांवली में दिन में हुई घटना के बाद शाम को गांव ढाणी कुशाल में सातवीं की छात्रा गुणगुण ने चोटी कटने का दावा किया है। घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। छात्रा का कहना है कि जब घटना घटी तो उसने बिल्ली को देखा। इस दौरान आवाज आई कि चोटी कट गई है। उधर, करनाल में गांव नेवल निवासी 9वीं की छात्रा सीमा ने रात में सोते समय अपनी चोटी कटने की बात कही है। रसीन गांव की जयनम ने भी चोटी कटने का दावा किया है।
पानीपत के गांव राकसेड़ा निवासी छात्रा अंग्रेजो ने अपनी चोटी कटने का दावा किया है। उसका कहना है कि वह सुबह करीब छह बजे कमरे में सोई थी तभी उसके बाल कट गए। वहीं, डाहर में एक और महिला की चोटी कट गई है। महिला का कहना है कि सिर दर्द के बाद वह तेल लगा रही थी इसी बीच बाल कट गए। सोनीपत के अशोक नगर में भी सोते समय एक महिला की चोटी कट गई है।