फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के नियमों में हुआ एक और बड़ा बदलाव, अब सबसे पहले होगा ये टेस्ट

Tue, 19 Sep 2017 05:15 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : File Photo
भारतीय सेना में भर्ती के नियमों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। अब युवाओं को सेना की नौकरी पाने के लिए ये शर्त भी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

2 of 7
indian army recruitment - फोटो : File Photo
दरअसल, भर्ती रैलियों में उमड़ने वाली युवाओं की भीड़ को मैनेज करने और इसकी वजह से भर्ती कार्यालयों के बढ़े कार्यभार को कम करने के लिए सेना नई व्यवस्था बना रही है।
विज्ञापन

3 of 7
indian army recruitment - फोटो : File Photo
इसके अंतर्गत आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा, जो आवेदक उसेे पास कर लेंगे उनको  ही सेना भर्ती की अगले टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस नई व्यवस्था को अमल में लाने के लिए सेना एक खास सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है।

4 of 7
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : File Photo
इसी सॉफ्टवेयर के जरिये आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। दरअसल, सेना की खुली भर्ती के दौरान हालात बेकाबू से होने लगे हैं। अमूमन समय-समय पर तीन से 15 दिनों तक चलने वाली इन भर्तियों में 20 से 25 हजार तक अभ्यर्थी पहुंचते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
indian army recruitment - फोटो : File Photo
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत दौड़, कूद आदि फिजिकल टेस्ट से होती है। आलम यह रहता है कि युवाओं की भारी भीड़ को संभालना और उनके लिए व्यवस्था करना सेना के लिए मुश्किल भरा होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सेना भर्ती - फोटो : File Photo
अमूमन जिस शहर में भर्ती रैली होती है, अभ्यर्थी एक रात पहले ही वहां पहुंच जाते हैं और वहीं सड़कों व रैली मैदान में ठहरते हैं। कई तो हुड़दंग करते हैं और गंदगी भी फैलाते हैं। इतना ही नहीं दौड़ से पहले कुछ अभ्यर्थी नशे के इंजेक्शनों का भी इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं वजहों के मद्देनजर भी सेना नई व्यवस्था पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indian army recruitment - फोटो : File Photo
दस्तावेजों की गड़बड़ियों पर नजर रखना होगा आसान 
नई व्यवस्था से फर्जी दस्तावेजों पर भी आसानी से नजर रखी जा सकेगी। अब चूंकि पहले ही ऑनलाइन टेस्ट हो जाएगा, इससे अयोग्य युवा तो दौड़ टेस्ट से पहले ही छंट जाएंगे। सीमित योग्य युवा ही भर्ती के लिए आएंगे, जिससे उनके दस्तावेजों की निगरानी का काम भी आसान होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें