फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 अप्रैल से भारतीय सेना में भर्ती, ये डोक्यूमेंट लाने होंगे साथ, 8 क्लिक में पूरी जानकारी

Fri, 30 Mar 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय सेना
4 अप्रैल से भारतीय सेना में भर्ती शुरू हो रही है, जिसके लिए आवेदकों को सभी दस्तावेज लेकर आने होंगे। क्लिक करके यहां पढ़िए पूरी जानकारी।
विज्ञापन

2 of 11
भारतीय सेना
सेना भर्ती मुख्यालय अम्बाला छावनी द्वारा 4 अप्रैल से 13 अप्रैल तक सेना में भर्ती के लिए रैली आयोजित की जा रही है। रैली महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना के खेल मैदान में आयोजित होगी। इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
Indian Army on Pakistan
सैनिक सामान्य ड्यूटी (सभी वर्ग), सैनिक सामान्य ड्यूटी गोरखा, सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर तकनीकी पदों के लिए भर्ती होगी। अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा इसमें भाग लेंगे।

4 of 11
indian army
सेना भर्ती मुख्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। निर्धारित की गई हैं। तय तारीख पर अलग-अलग जिलों से युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 11
indian army - फोटो : AMAR UJALA
4 अप्रैल को कैथल जिला की कलायत, फतेहपुर पुंडरी और गुहला तहसील, 5 अप्रैल को कैथल तहसील, 6 अप्रैल को करनाल जिला की नीलोखेड़ी, करनाल, इन्द्री, घरौंडा और असंध तहसील से आवेदकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

6 of 11
indian army - फोटो : Amar ujala
8 अप्रैल को कुरुक्षेत्र जिला की शाहाबाद, पिहोवा, थानेसर, बाबैन व पंचकूला जिला की कालका और पंचकूला तहसीलों के साथ-साथ केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अभ्यार्थियों को भर्ती के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

7 of 11
भारतीय सेना - फोटो : SELF
9 अप्रैल को अम्बाला जिला की अम्बाला शहर, अम्बाला छावनी, बराड़ा और नारायणगढ़ तहसील, 10 अप्रैल को यमुनानगर जिला की जगाधरी, बिलासपुर, छछरौली और रादौर तहसील के अभ्यार्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे।

8 of 11
INDIAN ARMY
भर्ती रैली के लिए 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। रैली में केवल वही आवेदक हिस्सा ले पाएंगे, जिनके पास एडमिट कार्ड होगा। रैली शेड्यूल में 7 अप्रैल, 11 व 12 अप्रैल चिकित्सा जांच के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

9 of 11
indian army
आवेदकों को अपना एडमिट कार्ड, नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ, मूल प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्रों की 3-3 फोटोप्रतियां साथ लेकर आनी होंगी। आवेदक अपने कान साफ करवाकर आएं और बाल इत्यादि कटवाकर आएं।

10 of 11
indian army
यदि कोई आवेदक नशीली दवाई या शक्तिवर्धक दवाईयों का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो न केवल उसकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी, बल्कि उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

11 of 11
भारतीय सैनिक
भर्ती निष्पक्ष, निशुल्क और योग्यता के आधार पर की जाएगी। आवेदक किसी दलाल या बिचौलिये की बातों में न आएं। यदि कोई बिचौलिया अथवा दलाल भर्ती का लालच देता है और ऐसे व्यक्तियों की सूचना सेना भर्ती कार्यालय अथवा पुलिस स्टेशन में दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें