फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती के लिए नया नियम आया, कोई नहीं बताएगा...लो हम बताते हैं

Thu, 29 Mar 2018 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
indian army
भारतीय सेना में भर्ती के लिए एक नया नियम जारी किया गया है। शायद ही इसके बारे में कोई बताए, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय सेना
दरअसल, हरियाणा में सेना की भर्ती के लिए अब प्रदेश की सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। आगामी अप्रैल माह में होने वाली सैनिक भर्ती रैली को सुचारू रूप से संचालित करने लिए सोमवार को प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय की समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
indian army - फोटो : Amar ujala
सोमवार को प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय की समन्वय समिति की बैठक मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में ही यह निर्णय लेकर आदेश जारी किए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में सैनिक भर्ती रैली के बारे में कालेज, पॉलीटेक्टिनस एवं स्कूलों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए।

4 of 5
indian army - फोटो : AMAR UJALA
साथ ही प्रदेश में भर्ती की प्रक्रिया को सहज, सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए सभी इंतजाम किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा गया कि सभी जिलों के डीसी समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सभी तैयारियां सही ढंग से की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना - फोटो : SELF
बता दें कि आने वाले कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर सेना में भर्ती होनी है। अंबाला जिले के मुलाना में 4 से 12 अप्रैल को, चरखी दादरी जिले में 15 से 22 मई, हिसार में 10 से 18 जुलाई एवं रोहतक में 3 से 12 अगस्त तक सेना में जवानों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें