तालाब में नहाने गए दो सगे भाई समेत 3 बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत, पसरा मातम। यह दर्दनाक हादसा हरियाणा के जींद के गांव गांव पांडू पिंडारा में सोमवार दोपहर को हुआ। तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। चौथे बच्चे को आसपास के लोगों ने डूबने से बचा लिया। मरने वाले तीनों बच्चों में दो सगे भाई हैं और स्कूल की छुट्टियों के चलते अपने मौसी के घर आए हुए थे।
विज्ञापन
2 of 4
तालाब में नहाने गए दो भाइयों सहित 3 बच्चे डूबे
- फोटो : amar ujala
बच्चों की मौत के बाद गांव मातम पसर गया। मरने वाले तीनों बच्चों की उम्र आठ से दस वर्ष है। बीड़ बड़ान हिसार निवासी कृष्ण का बेटा अजय और साहिल स्कूल की गर्मियों की छुट्टियां होने के चलते राम कालोनी जींद में मौसी के घर आए हुए थे। सोमवार दोपहर को अजय, साहिल अपने मौसी के लड़के कर्ण, राम कालोनी निवासी नितिन, कालोनी के पास लगते गांव पांडू पिंडारा के तालाब में नहाने चले गए। तालाब के गहरे पानी में चले जाने से चारों बच्चे डूबने लगे। वहां से निकल रहे जेसीबी चालक गांव सिंधवीखेड़ा निवासी सुनील ने बच्चों को डूबते हुए देख लिया और कुछ युवकों के साथ तालाब में छलांग दी।
विज्ञापन
3 of 4
तालाब में नहाने गए दो भाइयों सहित 3 बच्चे डूबे
- फोटो : amar ujala
उन्होंने तालाब में डूब रहे बच्चे कर्ण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अजय, साहिल और नितिन की डूबने से मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने तालाब में सर्च अभियान चलाया और बच्चों के शवों को बाहर निकाला। सूचना पाकर डीएसपी कुलवंत बिश्नोई, सदर थाना प्रभारी धर्मबीर मौके पर पहुंचे। तालाब में डूबे बच्चे अजय और उसका भाई साहिल ग्रीष्मकालीन छुट्टी होने के बाद अपने गांव बड़ा बड़ान से अपनी मौसी के घर जींद की राम कालोनी में आए थे।
तालाब में नहाने गए दो भाइयों सहित 3 बच्चे डूबे
- फोटो : amar ujala
सोमवार को वह अपनी मौसी के लड़के कर्ण को साथ लेकर तालाब में नहाने के लिए गए थे, लेकिन वहां पर डूबने से दोनों भाईयों की मौत हो गई। मृतक बच्चों के मौसा बीरुराम ने बताया कि दोनों बच्चों के साथ उसका बेटा कर्ण भी गया था, लेकिन वह बच गया। तालाब में डूबने वाले तीनों बच्चे नितिन के मामा मनदीप ने बताया कि उसकी बहन रानी देवी की शादी दादरी के गांव झिंझर में हुई है। लगभग एक माह पहले उसकी भांजी की शादी के बाद बहन रानी देवी अपने बेटे नितिन के साथ मजदूरी के लिए जींद आई थी। उसके बाद से राम कालोनी में कमरा किराए पर लेकर रहती थी।