फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 45 के पार: जाटों का ऐलान, पहले छेड़ेंगे नहीं, फिर छोड़ेंगे नहीं, तस्वीरें

Wed, 08 Jun 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण आंदोलन के दूसरे दिन हरियाणा में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान के बावजूद 13 जिलों में धरना जारी है। आंदोलनकारी और सुरक्षा बल दोनों परेशान हैं। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जाटों ने ऐलान कर दिया है कि धरना शांतिपूर्ण होगा। वे किसी को छेड़ेंगे नहीं। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार या पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती करने की कोशिश की तो वे किसी को छोड़ेंगे नहीं। धरना स्थलों पर दोपहर के खाने के लिए महिलाएं व हलवाई जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिए जा रहे धरनों में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए राज्य में पैरामिलिट्री की 55 कंपनियां तैनात है। प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बल पानी और कोल्ड ड्रिंक पीकर दिन भर की गर्मी का सामना कर रहे हैं।

4 of 6
आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वहीं हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने लोगों को सलाह दी कि प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में धरना प्रदर्शन के दौरान कोई भी बुजुर्ग या व्यक्ति बीमारी का शिकार हो सकता है, इसलिए वे संबंधित अधिकारी को ज्ञापन दें और धरना समाप्त कर घर लौट जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हिसार में मय्यड़ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जाट समाज के लोगों ने जाट एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष सतबीर पूनिया ने कहा कि जाटों ने कभी किसी का बुरा नहीं किया। बेहद शांतिपूर्वक तरीके से करीब एक साल तक धरना, प्रदर्शन के जरिए आंदोलन किए। सरकार को यह पसंद नहीं आया। प्रदेश की सरकार ने षडयंत्र के तहत प्रदेश में दंगे कराए। यह देशभक्तों की कौम है। अगर प्रशासन ने हमें मजबूर किया किया तो हम ट्रैक पर जाने से भी नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सतबीर पूनिया ने कहा कि हमने आरक्षण के लिए सड़क पर पूरी लड़ाई लड़ी। कानूनी लड़ाई लड़ने में कमजोर रहे। अब हमें कानूनी लड़ाई भी मजबूती से लड़नी होगी। हमें अंदेशा है कि हाईकोर्ट से स्टे जल्द नहीं हटेगा। प्रदेश सरकार संसद के जरिए इसका रास्ता निकाले। आंदोलन के शहीदों को मुआवजा, सरकारी नौकरी की मांग तुरंत पूरी करे। आंदोलन के दौरान बनाए गए करीब 2200 केस वापस ले। गिरफ्तार किए गए करीब 450 युवाओं को जेल से बाहर करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें