फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने सपनों का घर खरीदने का बढ़िया समय है, अभी चूक गए तो फिर मौका नहीं मिलेगा

Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 12
प्रधानमंत्री आवास योजना
अपना खुद का घर हर इंसान सबसे बड़ा सपना होता है और अब यह सपना पूरा करने का अच्छा समय है। अगर मौका चूक गए तो दोबारा नहीं मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री आवास योजना
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय को घर उपलब्ध कराने के लिए एक योजना शुरू की है। इसका नाम है, प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना को 25 जून 2015 को हरी झंडी दी गई थी। इसके तहत वर्ष 2015 से लेकर 2022 तक ऐसे मकानों का निर्माण किया जाएगा, जो बहुत सस्ती कीमतों पर दिए जाएंगे। इसके लिए आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मांगे जा रहे है।
विज्ञापन

3 of 12
प्रधानमंत्री आवास योजना
चंडीगढ़ में अब तक ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी फ्लैट्स के लिए अब तक करीब 45 हजार आवेदन आ चुके हैं। योजना के तहत पहले फेज में बनने वाले 10 हजार फ्लैट्स के लिए सीएचबी को जमीन देने को तैयार हो गया है। इसी सप्ताह के अंत तक प्रशासन सीएचबी को 50 एकड़ जमीन ट्रांसफर कर देगा। इसके बाद सीएचबी अलग-अलग कैटेगरी के मकानों की संख्या तय करते हुए स्कीम को लांच करेगा।

4 of 12
प्रधानमंत्री आवास योजना
मालूम हो कि इस समय ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए डिमांड सर्वे के तहत 36 हजार लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। सीएचबी को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जबकि सीएचबी कार्यालय आकर छह हजार से ज्यादा लोग मैनुअल तरीके से आवेदन कर चुके हैं। 20 अप्रैल तक कोई आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 12
प्रधानमंत्री आवास योजना
ऑनलाइन आवदेन पूरी तरह से निशुल्क है जबकि मैनुअल तरीके से आवेदन फार्म की कीमत 10 रुपये रखी गई है। पहले के तीन दिन फार्म भरने के लिए सीएचबी कार्यालय में काफी मारामारी मचने के बाद अब प्रशासन ने ई संपर्क और कियोस्क पर भी आवेदन फार्म लेने शुरू कर दिए हैं। स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं जो इस शहर में 17 जून, 2015 पहले से रह रहे हों।
विज्ञापन

6 of 12
प्रधानमंत्री आवास योजना
आवेदक के पास आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए। साथ ही आवेदक के नाम पर देशभर में कोई मकान और प्लॉट नहीं होना चाहिए। सीएचबी के अनुसार तीन लाख रुपये की वार्षिक आय तक ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत और छह लाख की आय वाले एलआईजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि 6 से 12 लाख की आय वाले एमआईजी-1 और 12 से 18 लाख रुपये की आय वाले एमआईजी-2 फ्लैट के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 12
प्रधानमंत्री आवास योजना
4 फीसदी होम लोन पर घर मिलेगाः योजना के तहत सरकार 4 फीसदी होम लोन पर घर देगी। हालांकि इसके लिए कुछ नियम और शर्तें हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। केंद्र सरकार शहरी क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दे रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है। पीएम आवास योजना की साइट इंटरनेट एक्सप्लोरल पर आसानी से खुल जाती है।

 

8 of 12
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
आधार कार्ड अनिवार्यः कॉमन सर्विस सेंटर्स परभरे जाने वाले फॉर्मों के लिए रसीद भी जाएगी, जिसमें आवेदक की फोटो लगी होगी। इस रसीद के जरिए आवेदन का स्टेटस पता लगाया जा सकेगा। इस के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। हालांकि मंत्रालय ने इसके अलावा एक और व्यवस्था की है, जिसके जरिए आधार कार्ड न होने पर पूरे वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थी आवेदन कर सकेंगे।

9 of 12
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
किसे मिलेगा योजना का लाभ: अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आप कम आय वर्ग में आते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कम आय वर्ग में आपकी सालाना आय तीन लाख रुपए से कम होनी चाहिए। वहीं परिवार के किसी भी सदस्य के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए या फिर आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को सरकार की तरफ से किसी वित्तीय मदद का लाभ ना मिल रहा हो।

10 of 12
फ्लैट - फोटो : AmarUjala
दो श्रेणी में मिलेगा लाभः इस योजना के तहत दो कटेगरी में लाभ मिलेगा, EWS ओर LIG श्रेणी। EWS श्रेणी में उन्ही परिवारों को रखा जाएगा जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होगी। LIG श्रेणी में वह परिवार आएगा, जिसकी आय 3 से 6 लाख रुपए के बीच में रहेगी। आवेदक को अपने आप को LIG या EWS श्रेणी का प्रमाणित करने के लिए स्वप्रमाणित (सेल्फ अटेस्टेड) हलफनामा प्रस्तुत करना होगा।

11 of 12
FLAT
इस तरह से करें आवेदनः सबसे पहले आप http://pradhanmantriawasyojna.com/ यूआरअल को किसी ब्राउजर के जरिए खोलें। फिर आपको एक दाएं साइड में एक ऑनलाइन फॉर्म दिखेगा। उसमें अपना नाम, पता, फोन नंबर, आदि के बारे में जानकारी भरें, फिर नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें। परिवार की महिला के नाम से आवेदन करना होगा। आवेदक की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

12 of 12
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
चंडीगढ़ प्रशासन अलग-अलग कैटेगरी के तहत शुरूआत में 10 हजार फ्लैट्स के निर्माण करने के लिए जमीन ट्रांसफर करने को तैयार हो गया है। जल्द ही अधिकारिक तौर पर जमीन ट्रांसफर हो जाएगी। सभी कैटेगरी के फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा।
- मनिंदर बैंस, चेयरमैन, सीएचबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें