फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके साथ हों ये 15 बातें तो समझें खुलने वाली है किस्मत

Tue, 03 Jan 2017 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
15 शुभ बातें
शगुनशास्त्र और लोकमन्याताओं में कई शुभ और अशुभ बातों का जिक्र किया गया है। जानिए ऐसी ही उन शुभ बातों को जिनका होना आपकी क‌िस्मत खुलने का संकेत देता हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
15 शुभ बातें - फोटो : getty images
सपने में भगवान का दर्शन म‌िल जाना मतलब कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। गायक उद‌ित नारायण का कहना है क‌ि जब उन्हें पहली बार बॉलीवुड में गाने का मौका म‌िला था उस द‌िन रात को उन्होंने एक सपना देखा था क‌ि वह भगवान श‌िव का दूध से अभ‌िषेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
15 शुभ बातें - फोटो : getty images
दूध उबालते समय अचानक उबलकर ग‌िर जाए तो यह शुभ शगुन होता है। वहीं क‌िसी काम से जा रहे हों और सामने मोर नृत्य करते द‌िख जाए तो काम बनेगा, यात्रा सफल होगी।

4 of 11
15 शुभ बातें
समाने से श्रृंगार क‌िए हुए लाल रंग के वस्‍त्र में क‌िसी स्‍त्री का द‌िखना काम में सफला एवं धन लाभ का शुभ शगुन माना जाता है। कुत्ता मुंह में हल्दी लगा मांस का टुकड़ा ल‌िए द‌िखे तो काम बनेगा।
विज्ञापन

5 of 11
15 शुभ बातें
जेब में पैसा रखते हुए ग‌िर जाए तो इसे शुभ शगुन माना जाता है। यह संकेत है क‌ि धन प्राप्त‌ि होने वाली है। अगर घोड़ा अपने दांतों से बाएं भाग को खुजलाता हुआ दिख जाए तो कार्य में सफलता म‌िलती है। अगर आर्थिक लेन-देन के लिए जा रहे हैं तो लाभ मिलेगा। घोड़े का सामने से दौड़ते हुए द‌िखना भी शुभ शगुन होता है।
विज्ञापन

6 of 11
कौआ
शगुन शास्त्र के अनुसार सुबह के समय अगर आप कहीं जा रहे हैं और कोई कौआ उड़ता हुआ आकर पांव से स्पर्श कर जाए तो यह बड़ा की शुभ शगुन होता है। इससे जीवन में उन्नति मिलती है। धन का लाभ मिलता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होता है।
विज्ञापन

7 of 11
सांप
सांप अगर आपके घर के दरवाजे पर आकर पूंछ पटके या श‌िवल‌िंग में ल‌िपटा हुआ द‌िख जाए तो समझ लीज‌िए अब लक्ष्मी आपके घर में आने वाली है।

8 of 11
किन्नर
शुभ काम पर जाते समय क‌िन्नर द‌िख जाए तो शुभ शगुन होता है। क‌िन्नर को आप पैसे दें और उसमें से कुछ पैसे क‌िन्नर लौटाकर आपको दे तो उसे संभालकर रखें जमा धन में वृद्ध‌ि होती है।

 

9 of 11
छ‌िपकली
छिपकली दाई ओर से चढ़कर बांयी ओर उतरती है तो यह शुभ शगुन होता है। यह पदोन्नति और धन लाभ का संकेत है। वहीं सपने में खुद को गंजा देखना भी धन प्राप्त‌ि का शुभ संकेत माना जाता है।

10 of 11
गधा
रास्ते में नेवला दिखना धन लाभ का संकेत होता है। इसे शत्रुओं से बचने का भी संकेत माना जाता है। साथ ही गधा आपके बायीं ओर रेंकता है तो यह भी शुभ शगुन है जो आपको लाभ म‌िलने का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

11 of 11
दांया हाथ
दाएं हाथ में लगातार खुजली होता रहना धन प्राप्त‌ि का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें