फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे युवा सांसद की सगाई, यहां होगा भव्य समारोह

Tue, 03 Jan 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
1 of 5
दुष्यंत चौटाला की सगाई
देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला की सगाई की पूरी तैयारियां हो चुकी है। अब महज शुभ घड़ी का इंतजार है। रिंग सेरेमनी गुड़गांव में होने जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दुष्यंत चौटाला की सगाई
सांसद दुष्यंत चौटाला की मंगलवार को गुरुग्राम में सगाई होगी। इस मौके पर उनके दादा पूर्व सीएम ओपी चौटाला, पिता अजय सिंह चौटाला  सहित सभी परिजन उपस्थित रहेंगे। इस समारोह के लिए पूर्व सीएम चौटाला को एक दिन की विशेष पेरोल मिली है। 
विज्ञापन

3 of 5
दुष्यंत चौटाला की सगाई
गुरुग्राम में  डीएलएफ एरिया के एक होटल में सगाई का कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर बारह से तीन बजे के बीच कार्यक्रम होगा। समारोह में केवल परिवार के लोगों को ही बुलाया गया है।

4 of 5
दुष्यंत चौटाला की सगाई - फोटो : amar ujala
जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला व अजय सिंह चौटाला को समारोह में हिस्सा लेने के लिए अदालत से विशेष अनुमति मिली है। आईजी टेलीकॅम परमजीत अहलावत की बेटी मेघना के साथ दुष्यंत की सगाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुष्यंत चौटाला की सगाई
दुष्यंत व मेघना एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। इसके बाद परिवार की ओर से अन्य रस्म अदा की जाएगी। मेघना अहलावत एमबीए पास हैं। मूल रूप से झज्जर जिले के गांव गोच्छी के रहने वाले परमजीत अहलावत का परिवार लंबे समय से गुरुग्राम में रह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें