यौन शोषण का मामला झेल चुके हरियाणा के आईएएस अधिकारी एसएन राय एक बार फिर मुश्किल में है। जानिए, क्या था मामला और क्या लगे थे आरोप?
विज्ञापन
2 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
- फोटो : File Photo
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसएन रॉय के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस व कोर्ट में दुष्कर्म की शिकायत दे चुकी जीरकपुर की महिला ने अब उनके खिलाफ 1 करोड़ रुपये का क्लेम मांगते हुए एक केस दायर किया है।
विज्ञापन
3 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
- फोटो : File Photo
ये सनसनीखेज मामला उस समय सामने आया था, जब पंचकूला निवासी महिला ने आईएएस अधिकारी पर पिछले सात साल से यौन शोषण करने के आरोप मढ़ दिए थे। शिकायत आईजी ऑफिस तक पहुंच गई थी।
4 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
पीड़िता महिला का आरोप था कि आईएएस अधिकारी ने खुद को तलाक शुदा बता कर उसे शादी का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का आरोप था कि शारीरिक संबंधों के चलते वह गर्भवती भी हुई लेकिन जब भी गर्भवती होती तो अपने दोस्त के ही निजी अस्पताल में ले जाकर दो बार गर्भपात भी करवाया।
विज्ञापन
5 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
महिला ने 18 मिनट का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उक्त पीड़िता महिला और आईएएस अधिकारी डांस करते नजर आ रहे थे।
वीडियो में एक बंद कमरे का सीन था। घड़ी में रात के 12 बजे थे और वीडियो में महिला के साथ दिखाई देने वाले कोई और नहीं, बल्कि आईएएस अधिकारी था।
विज्ञापन
6 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
पीड़ित महिला का कहना था कि जब उसे पता चला की अधिकारी शादीशुदा हैं और उससे झूठ बोला गया तो उन्होंने फ़रवरी 2015 को डीजीपी हरियाणा को अपनी शिकायत की। पीड़िता के मुताबिक डीजीपी हरियाणा ने FIR दर्ज करने की बजाए उनकी शिकायत चीफ सेक्रेटरी हरियाणा के ऑफिस भेज दी थी। पीड़ित महिला ने चीफ सेक्रेटरी हरियाणा कार्यालय में शिकायत को लेकर कई चक्कर लगाये थे, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
7 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
पीड़ित महिला का आरोप था कि आईएएस अधिकारी होने के चलते पुलिस, प्रशासन व सरकार उनके खिलाफ कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं कर रही थी। पीड़ित महिला ने आईजी चंडीगढ़ पुलिस से मिलकर गुहार लगाई थी कि उसका यह केस चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जाये, क्योंकि आरोपी हरियाणा का ही एक बड़ा अधिकारी होने के चलते उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा।
8 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
जब इस बारे में डीजी क्राइम केपी सिंह ने बताया था कि उनके पास यह मामला आया था और उन्होंने इस केस की रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी हरियाणा को दे दी थी।
डीजीपी हरियाणा ने इस मामले की जांच के लिए एडीजीपी क्राइम केपी सिंह को कहा था। वहीं, पीड़िता के मुताबिक उनकी शिकायत पर एडीजीपी ने FIR दर्ज करने की बजाए पड़ताल शुरू कर दी।
9 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि एडीजीपी क्राइम केपी सिंह उक्त आईएएस अधिकारी के अच्छे मित्र थे, जिसके बारे में खुद आईएएस अधिकारी ने ही उन्हें बताया था। जब इस बारे में हरियाणा के आईएएस अधिकारी से उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने यह कह कर फ़ोन काट दिया था कि वह इस में अपना पक्ष नहीं रखना चाहते और मीडिया को जो करना है कर लें।
10 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
पीड़ित महिला ने बताया था कि 2008 में उनका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था और सोनीपत के रहने वाले सुरिंदर पवार नामक आदमी ने आईएएस अधिकारी से उनकी मुलाकात करवाई थी।
पीड़िता ने बताया था कि आईएएस अधिकारी ने उनकी केस में मदद की था थी। इस बात का लाभ उठाकर अधिकारी ने महिला से कहा कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और उसके दो बच्चे भी है।
11 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
पीड़ित महिला ने बताया था कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उससे शरीरक संबंध बनाये और करीब 6 -7 साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने आगे बताया था कि आने वाले समय में वह उस अस्पताल के नाम का खुलासा भी करेगी, जिसमें दोनों बार उसका गर्भपात कराया गया। पीड़ित महिला ने बताया था कि आईएएस अधिकारी अक्सर उनसे चंडीगढ़ के सेकटर -19D में स्थित कोठी में ही मिलते थे और सेक्स संबंध बनाते थे।
12 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि उन्हें आईएएस अधिकारी से केस वापस लेने की धमकियां भी मिलने लगी थी, जिसके कारण उन्होंने केस चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की अपील की थी। पीड़ित महिला ने बताया कि हरियाणा का एक पावरफुल अधिकारी होने के चलते कोई भी अधिकारी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा था। इसलिए उसने केस चंडीगढ़ ट्रांसफर कराया था।
13 of 14
एक बार फिर सुर्खियों में IAS अधिकारी एसएन राय
पीड़ित महिला ने बताया कि बीती 18 मार्च को वह चंडीगढ़ के सेक्टर-19 के गुरुद्वारा में माथा टेकने गई थी तो आईएएस अधिकारी अपनी सरकारी गाड़ी में आया और ड्राइवर के साथ मिलकर उन्हें जबरन गाड़ी बैठाने का प्रयास किया था। पीड़िता ने बताया कि गाड़ी में जबरन बिठाने की शिकायत उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर 19 के पुलिस स्टेशन में भी दी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज तक नहीं की।
पीड़ित महिला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच टीम बैठा दी थी, लेकिन उसे न्याय देने की बजाय आरोपी आईएएस को राहत दे दी गई।