लेडी अफसर को बचाते हुए स्वीमिंग पूल में डूबे आईएएस आशीष दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन पर यकीं करना मुश्किल है।
विज्ञापन
2 of 7
IAS आशीष दहिया
आशीष दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर न तो चोट का कोई निशान मिला है और न ही शराब पीने की पुष्टि हुई है। लेकिन जब शव को पूल से बाहर निकाला गया तो शव नीला पड़ा हुआ था, जबकि उनका शव ज्यादा देर तक पानी के अंदर भी नहीं रहा। ऐसे में शरीर का नीला पड़ना हर किसी को खटक रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
ऐसे में परिजनों को आशीष की ब्लड सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है क्योंकि उसके बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। रिपोर्ट शुक्रवार या शनिवार तक आ सकती है। परिजनों का कहना है कि वे उस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करेंगे। परिजन आशीष की हत्या की आशंका जता रहे हैं। उम्मीद थी कि उससे कुछ पता चल सकेगा, लेकिन उससे भी कुछ साफ नहीं हो सका है।
4 of 7
आशीष दहिया
माना जा रहा है कि डूबने से उनकी मौत हुई है, जबकि आशीष के पिता नरेंद्र दहिया ने साफ कहा है कि वह नेशनल लेवल के स्वीमर थे। इस तरह 10 फुट गहरे स्वीमिंग पूल में कैसे डूब सकते हैं? यह बात अभी तक साफ नहीं हुई है कि आशीष का शरीर नीला क्यों पड़ा हुआ था? क्या उसको खाने में कोई जहरीली चीज दी गई थी या कोई इस तरह की चीज पिलाई गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
ashish dahiya
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सोनीपत के खरखौदा निवासी आईएएस आशीष दहिया दक्षिण दिल्ली के बेर सराय में सोमवार शाम को भारतीय विदेश सेवा संस्थान की ओर से दी गई पार्टी में अपना दोस्तों के साथ था। पार्टी के दौरान तैराकी की जा रही थी कि एक महिला अफसर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए आशीष और अन्य अफसर पूल में कूद गए।
विज्ञापन
6 of 7
ashish dahiya
- फोटो : अमर उजाला
महिला को बचा लिया गया, लेकिन आशीष पूल से बाहर नहीं आया। सभी तलाश ही रहे थे कि कुछ देर बार उसकी बॉडी पानी में तैरती दिखी। अफसर उसे निकालकर तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को शक है कि पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी रखी थी। जब आशीष पूल में कूदा तो नशे की हालत में और वह तैर नहीं पाया। दोस्त उसे फोर्टिस अस्पताल ले गए, वहां 12.50 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन आशीष की मौत के पीछे गहरी साजिश होने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि हादसे वाले दिन आशीष को पार्टी में आने के लिए उसके दोस्तों ने कुल 24 बार कॉल किया। आखिर आशीष को पार्टी में बुलाने के लिए इतना फोर्स क्यों किया गया। हो न हो आशीष किसी गहरी साजिश का शिकार हुआ।