करीब 5 माह पहले हुए जुर्म के निशां तब उजागर हो गए, जब इंसानी खोपड़ी जमीन से बाहर दिखने लगी। दिल मजबूत हो, तभी देखें ये तस्वीरें।
विज्ञापन
जमीन से कुछ ऐसा निकला, 5 माह बाद जुर्म के निशां 'जिंदा'
2 of 7
मामला, हरियाणा के रोहतक जिले का है। यहां बहुअकबरपुर के पास हिसार बाईपास पर अचानक एक इंसानी खोपड़ी लोगों की नजर में आई। खोपड़ी मिलने से हड़कंप मचा और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने खोपड़ी और उसके कंकाल को देखा तो पहली नजर में संगीन जुर्म का अंदेशा सामने आ गया।
विज्ञापन
जमीन से कुछ ऐसा निकला, 5 माह बाद जुर्म के निशां 'जिंदा'
3 of 7
कंकाल एक बोरी में बंद मिला। कंकाल के साथ ही एक मोबाइल भी मिला है। दरअसल दो दिनों तक बारिश के कारण रोड के पास बने नाले की मिट्टी बह गई। इससे कई माह से दबा कंकाल आधा बाहर आ गया। खोपड़ी किसी वजह से कंकाल से दूर तक चली गई।
जमीन से कुछ ऐसा निकला, 5 माह बाद जुर्म के निशां 'जिंदा'
4 of 7
आधा कंकाल बोरी में बंद था और जमीन में ही गड़ा हुआ था। अब हड्डियों और मोबाइल के जरिये यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि कंकाल किसका है और यहां कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
जमीन से कुछ ऐसा निकला, 5 माह बाद जुर्म के निशां 'जिंदा'
5 of 7
आधा कंकाल बाहर निकला था। बोरी को बाहर निकालने के लिए कोई तैयार न हुआ तो एक ग्रामीण ने एक हजार रुपये में खुदाई करके कंकाल निकालने की बात कही। उसे एक हजार दिए गए, तब उसने खुदाई की और बोरी को बाहर निकाला। डीएसपी और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जमीन से कुछ ऐसा निकला, 5 माह बाद जुर्म के निशां 'जिंदा'
6 of 7
मोबाइल को अहम सुराग माना जा रहा है। पुलिस ने सभी चीजें अपने कब्जे में ले ली हैं। कंकाल के कुछ हिस्सों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। मोबाइल से भी राज खुलने की उम्मीद है।
जमीन से कुछ ऐसा निकला, 5 माह बाद जुर्म के निशां 'जिंदा'
7 of 7
बोरी में कंकाल के साथ कुछ सड़ी गली हालत में कपड़े भी मिले हैं। ये कपड़े सर्दी में पहने जाने वाले गर्म कपड़ों की तरह हैं। इससे अंदाजा लगाया गया है कि हत्या चार या पांच माह पहले की गई होगी। साथ मिली पेंट की जेब से एक लाल रंग का मोबाइल भी मिला है।