फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक-व्हाट्सएप पर इमरजेंसी ब्लड डॉनर चाहिए तो यहां देखें

Tue, 14 Jul 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 8
फेसबुक-व्हाट्सएप पर एक ऐसा ग्रुप एक्टिव है, जोकि केवल एक कॉल पर इमरजेंसी ब्लड डोनर उपलब्ध करवाते हैं। इससे जुड़ने की प्रक्रिया भी आसान है। देखिए, पूरा मामला। रिपोर्ट: मोनिल शर्मा, रोहतक
विज्ञापन

फेसबुक-व्हाट्सएप पर इमरजेंसी ब्लड डॉनर चाहिए तो यहां देखें

2 of 8
जरूरतमंदों की मदद करने की जिद से फेसबुक पर शुरू हुए इस ग्रुप ने आज पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस ग्रुप से न केवल प्रदेशभर से बल्कि दिल्ली और नोएडा आदि के अब तक 3000 लोग जुड़ चुके हैं। ये सिर्फ एक कॉल पर डोनेशन करने के लिए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

फेसबुक-व्हाट्सएप पर इमरजेंसी ब्लड डॉनर चाहिए तो यहां देखें

3 of 8
अब यह ग्रुप 21 जून से व्हाट्स-एप के जरिए ‘ऑन कॉल डोनेशन’ कर रहा है। इस ‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ के पैनल से युवाओं और समाजसेवियों के साथ-साथ एसपी और डीसी भी जुड़ चुके हैं, जो आपातकालीन स्थितियों में हरियाणा व एनसीआर में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करा रहा है।

फेसबुक-व्हाट्सएप पर इमरजेंसी ब्लड डॉनर चाहिए तो यहां देखें

4 of 8
‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ अभियान के अंतर्गत तीन ग्रुप ‘ऑन कॉल डोनेशन’ के लिए काम करते हैं। इसमें एक ग्रुप रोहतक जिले का है तो दूसरा ग्रुप एनसीआर और हरियाणा में ब्लड डोनर को जोड़ने का काम रहा है। वहीं, तीसरा ग्रुप पूरे देश में फैला है। इस ग्रुप में देशभर से ब्लड डोनर जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

फेसबुक-व्हाट्सएप पर इमरजेंसी ब्लड डॉनर चाहिए तो यहां देखें

5 of 8
फेसबुक ग्रुप ‘प्राउड टू बी ए ब्लड डोनर हरियाणा’ से आप भी जुड़कर आपातकालीन रक्तदाता बन सकते हैं। रक्तदाता अपने रक्त के ग्रुप आदि का विवरण फेसबुक ग्रुप प्राउड टू बी ए ब्लड डोनर में डाल सकता है। फेसबुक ग्रुप का एड्रेस www.facebook.com/groups/proudtobeablooddonor
है।
विज्ञापन

फेसबुक-व्हाट्सएप पर इमरजेंसी ब्लड डॉनर चाहिए तो यहां देखें

6 of 8
इसके साथ ही एमरजेंसी रक्तदाता पैनल का व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया गया है। रक्तदाता व्हाट्स-एप नंबर 094166-30197 पर मेसेज करके भी इमरजेंसी पैनल से जुड़ा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इस ग्रुप से रक्त मांगने के लिए भी संदेश किया जा सकता है।
विज्ञापन

फेसबुक-व्हाट्सएप पर इमरजेंसी ब्लड डॉनर चाहिए तो यहां देखें

7 of 8
21 जून को शुरू किए व्हाट्स-एप पर ‘फोन कॉल डोनर’ के लिए अब तक 27 ग्रुप बन चुके हैं। प्रत्येक ग्रुप में करीब 100 लोग ‘ऑन कॉल डोनेशन’ के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये सभी लोग रोहतक जिले के हैं।
विज्ञापन

फेसबुक-व्हाट्सएप पर इमरजेंसी ब्लड डॉनर चाहिए तो यहां देखें

8 of 8
साल 2012 में शुरू हुए ‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ ने हर दिन किसी न किसी जरूरतमंद की मदद की है है। प्राउड टू बी ए ब्लड डोनर अभियान के संयोजक मंजुल पालीवाल ने बताया कि 1135 दिनों में से ऐसा एक भी दिन नहीं गया है, जब किसी जरूरतमंद की डोनर ने मदद न की हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें