फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कश्मीर नहीं 'पंचकूला' है, हिंसा की ऐसी तस्वीरें नहीं देखी होगी

Sat, 26 Aug 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
Ram Rahim Verdict
हमेशा शांत दिखने वाला पंचकूला आज जल उठा। आज कश्मीर और पंचकूला एक जैसा दिखाई दिया, देखिए भयावह तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 13
Ram Rahim Verdict
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद उत्तर भारत हिंसा की आग में जल उठा। डेरा समर्थकों ने हरियाणा, पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जमकर उपद्रव मचाते हुए सौ से ज्यादा वाहनों और सरकारी भवनों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

3 of 13
Ram Rahim Verdict
हिंसा में अभी तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक दर्जन से अधिक पंचकूला में ही हिंसा का शिकार हुए, दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पंचकूला के सरकारी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

4 of 13
Ram Rahim Verdict
पीएमओ के रिपोर्ट तलब करने पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मनोहर लाल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को घटनाक्रम का ब्योरा दे दिया है।
विज्ञापन

5 of 13
Ram Rahim Verdict
उपद्रवियों ने अमर उजाला के तीन पत्रकारों के वाहनों को जला दिया, जबकि तीन क्षतिग्रस्त कर दिए। एक पत्रकार को पांव में चोट भी आई है। इसके अलावा निजी चैनलों की ओबी वैन भी जला दी गईं। 
विज्ञापन

6 of 13
Ram Rahim Verdict
राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने धारा 376 और 506 के तहत दोषी ठहराया है। उन्हें सजा 28 अगस्त को सुनाई जाएगी। सेना ने राम रहीम को दोषी ठहराते ही अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

7 of 13
Ram Rahim Verdict
सेना केचॉपर में ही राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में शाम साढ़े पांच बजे पहुंचाया गया। उन्हें जेल की पुलिस मेस में अस्थायी रूप से रखा गया है। पुलिस ने आसपास के एक किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया है। 

8 of 13
Ram Rahim Verdict
डेरामुखी को दोषी करार देने के फैसले के बाद समर्थक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बेकाबू हो गए। पंचकूला में सबसे पहले डेरा समर्थक उग्र हुए और सुरक्षा बलों पर पथराव करते हुए आगजनी शुरू कर दी। 

9 of 13
Ram Rahim Verdict
सौ से अधिक वाहन, सरकारी भवन आग के हवाले कर दिए गए। स्थिति अनियंत्रित होने पर हरियाणा के पंचकूला, पंजाब के बठिंडा, मानसा व फिरोजपुर में कर्फ्यू लगा दिया है। सिरसा के तीन गांवों और कुछ शहरी क्षेत्रों में वीरवार रात से ही कर्फ्यू जारी है।

10 of 13
Ram Rahim Verdict
पंजाब केबरनाला, संगरूर में उपद्रवियों ने बिजली घरों को फूंक दिया, मानसा में डेरा समर्थक महिलाओं ने लोगों के घरों पर भी हमले किए। पंचकूला, मानसा में आयकर कार्यालय, पंचकूला में ही एलआईसी भवन, हारट्रोन भवन व मुक्तसर में पेट्रोल पंप भी आग की भेंट चढ़ा दिए गए। 

11 of 13
Ram Rahim Verdict
कालका-शिमला हाईवे पर भी वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में इंटरनेट, रेल व बस सेवाएं ठप रही। हरियाणा के एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था मोहम्मद अकील के अनुसारं पुलिस ने अभी तक लगभग एक हजार उपद्रवियों को हिंसा भड़काने पर हिरासत में लिया है।

12 of 13
Ram Rahim Verdict
डेरा समर्थकों जैसे ही उपद्रव मचाते हुए पंचकूला के सेक्टर-5 गोलचक्कर से सेक्टर-2 की तरफ बढ़ना शुरू किया, हरियाणा पुलिस मोर्चा छोड़ भाग खड़ी हुई। पंचकूला की डीसी गौरी पराशर जोशी ने खुद लाइफ सेविंग जैकेट पहनते हुए अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ मोर्चा संभाला। अर्ध सैनिक बलों के आगे बढ़ने पर पुलिस जवान बाद में साथ आए और उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। डीसी ने पुलिस कर्मियों के भागने की शिकायत डीजीपी बीएस संधू से की है।
विज्ञापन

13 of 13
Ram Rahim Verdict
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने हिंसा के बाद कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। उपद्रवियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। उन्होंने डेरा समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें