फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायरी डेट का तो नहीं, इस तरीके से पता करें

Wed, 20 Dec 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
एलपीजी सिलेंडर
क्या आप जानते हैं कि जो गैस सिलेंडर यूज कर रहे हैं, वो एक्सपायरी डेट का हो सकता है। नहीं जानते हैं तो हम आपको बता रहे हैं, इसे जानने की तरीका।
विज्ञापन

2 of 8
एलपीजी - फोटो : SELF
एक रसोई गैस सिलेंडर की जिंदगी अधिकतम 10 साल होती है। उसके बाद निष्प्रयोज्य हो जाता है और अवधि समाप्त होने पर गैस रिफलिंग के बाद यह कभी भी फट सकता है। ऐसे में आपके घर में आने वाले सिलेंडर एक्सपायर डेट के हो सकते हैं, जो खतरनाक हैं। इसलिए जरूरी है कि जब भी सिलेंडर आए तो एक्सपायरी डेट की जांच जरूर कर लें।
विज्ञापन

3 of 8
एलपीजी की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
हर एलपीजी गैस सिलेंडर को इस्तेमाल करने की एक समयसीमा होती है। इस अवधि के बाद सिलेंडर की टेस्टिंग करवानी होती है। यदि टेस्टिंग में सिलेंडर इस्तेमाल करने लायक नहीं निकलता तो इसे मार्केट से हटा दिया जाता है। किसी भी नए सिलेंडर की टेस्टिंग 10 से 15 साल में करानी होती है। वहीं पुराने सिलेंडर की टेस्टिंग हर 5 साल में करवानी जरूरी है।

4 of 8
घरेलू गैस सिलेंडर
कहां होता है टेस्ट?
गैस सिलेंडर प्लांट में सिलेंडर की टेक्निकल जांच की जाती है। कई बार लोग सालों तक सिलेंडर का यूज नहीं करते। ऐसे में इस तरह के सिलेंडर की टेक्निकल जांच बहुत जरूरी हो जाती है। अगर जांच नहीं करवाई गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
LPG Gas Cylinder
ऐसे जांचें एक्सपायरी डेट
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों ही कंपनियों के एलपीजी सिलेंडर में तीन पत्तियां लगी रहती हैं। इसमें दो पत्तियों पर सिलेंडर का वजन और तीसरी पत्ती में कुछ नंबर लिखे होते हैं। यह वास्तव में सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है। आप एक्सपायरी वर्ष को समझ सकता है, लेकिन महीना समझने के लिए साथ लिखे ए, बी, सी और डी का गणित समझना जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 8
रसोई गैस सिलेंडर
देखा होगा कि सिलेंडर में पट्टी पर ए-10, बी-12 या सी-15, डी-14 लिखा होता है। चारों एल्फाबेट में साल के 12 महीने ग्रुप में बंटे हुए हैं। ए का मतलब जनवरी से मार्च तक, बी का मतलब अप्रैल से जून तक, सी का मतलब जुलाई से सितंबर व डी का मतलब अक्तूबर से दिसंबर तक। ए, बी, सी और डी अंकों के बाद लिखी संख्या एक्सपायरी वर्ष होती है। अब अगर पट्टी पर डी-18 लिखा है तो सिलेंडर दिसंबर 2018 को एक्सपायर हो जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
LPG Gas Cylinder
बता दें कि चूल्हे और गैस सिलेंडर में लगी सुरक्षा पाइप का अहम रोल होता है। सुरक्षा पाइप 1.5 मीटर से ज्यादा लंबी या इससे छोटी नहीं होनी चाहिए। 5 साल के बाद सुरक्षा पाइप को बदल देना चाहिए। कई लोग रबड़ वाली पाइप का प्रयोग करते हैं, जो घातक सिद्ध हो सकती है। सुरक्षा पाइप में 5 तरह की परतें होती हैं जो कि इसे सुरक्षित बनाती है। इसलिए इसे सुरक्षा पाइप कहते हैं। इसके साथ-साथ हमेशा चूल्हे को ऊपर रखे और गैस सिलेंडर नीचे रखा होना चाहिए।

 
विज्ञापन

8 of 8
Free LPG
गैस सिलेंडर के आसपास कोई भी ज्वलनशील पदार्थ या फिर बिजली के उपकरण नहीं होने चाहिए। रेगुलेटर को लेकर भी अकसर लोग सावधानी नहीं बरते हैं। रेगुलेटर उसी कंपनी को होना चाहिए जिस कंपनी का सिलेंडर होता है। कंपनी सिलेंडर के मुताबिक ही रेगुलेटर का निर्माण करती है। उन्होंने बताया कि आईएसआई मार्क के चूल्हे का ही इस्तेमाल करना चाहिए और समय-समय पर चूल्हे की सर्विस करवाते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें