भारतीय सेना के जवान की गजब की बॉडी देखिए, सिक्स पैक ऐब्स वाले भी कुछ नहीं इनके आगे। आप भी बनाना चाहते हैं ऐसे डोले तो जान लीजिए तरीका।
विज्ञापन
2 of 4
हरियाणा केसरी विजेता पहलवान मोनू
इस शख्स का नाम है पहलवान मोनू। यह हरियाणा के पानीपत के कुराना गांव का रहने वाला है। मोनू इंडियन आर्मी में नायक सूबेदार के पद पर तैनात है। मोनू ने हाल ही में अर्जुन स्टेडियम में तीन दिवसीय स्टेट लेवल अखाड़ा कुश्ती चैंपियनशिप जीतकर हरियाणा केसरी का खिताब जीता है। चीफ गेस्ट डीसी विनय सिंह ने उन्हें 1 लाख 50 हजार रुपए की अवॉर्ड मनी का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
3 of 4
हरियाणा केसरी विजेता पहलवान मोनू
मोनू के पिता महावीर गांव-गुहांड के अच्छे पहलवान रहे हैं। उन्हें राज्य व नेशनल लेवल पर न खेल पाने की टीस है। सुविधाओं का अभाव की वजह से ही उन्होंने मोनू को तैयारी करने के लिए दिल्ली भेज दिया। मोनू ने भी अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए कुश्ती शुरू की थी। दिल्ली के सतपाल अखाड़े से उसने अपने कुश्ती दांव पेंच सीखे। अब हरियाणा केसरी का खिताब जीतकर मोनू ने अपने पिता के सपने को पूरा किया है।
डाइट में लेते हैं ये सबः मोनू बताते हैं कि वे रोजाना चार घंटे अभ्यास करते हैं। चार किलो दूध, 100 ग्राम घी, 100 ग्राम बादाम गिरी और एक लीटर अनार का जूस पीता है। वे अगले महीने दिल्ली में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेगे और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना उनका अगला लक्ष्य है। मोनू ने बताया कि अब उसका सिलेक्शन इंडिया कैंप के लिए हो रहा और उसने इसी के लिए छु्ट्टी ले रखी है।