फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

Sun, 01 Nov 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
5 दोस्त रास्ता भटक गए, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले मौत से उनकी मुलाकात हो गई। एक्सीडेंट में 3 दोस्त जान गंवा बैठे। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

2 of 10
हादसा चंडीगढ़ में खुड्डा अलीशेर में होंडा कार के पेड़ से टकराने से हुआ। कार में पांच बचपन के दोस्त थे, जो पेक फेस्ट से लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया और तीन दोस्तों की जान चली गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

3 of 10
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चार लड़के गाड़ी में ही फंस गए और 5वां गाड़ी से करीब 5 मीटर दूर गिरा। कार की हालत ऐसी हो गई कि चारों को कार काटकर बाहर निकालना पड़ा।

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

4 of 10
मृतकों के नाम पंचकूला के अनीश, चिनमयी और करण बताए जा रहे हैं, वहीं घायलों में गौरव और आदित्य शामिल हैं। गौरव पेक का स्टूडेंट है, बाकी उसके दोस्त हैं, जो इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट हैं। एक जख्मी पीजीआई में तो दूसरा मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में दाखिल है।
विज्ञापन

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

5 of 10
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण टायर फटने से हादसा हुआ। वहीं, पांचों दोस्त रास्ता भटक गए थे और खुड्डा अली शेर से नयागांव की तरफ आ रहे थे कि हादसा हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

6 of 10
घटना की सूचना मिलते ही युवकों के परिजन देर रात पीजीआई पहुंच गए। पीजीआई में एडवांस ट्रॉमा सेंटर के बाहर का नजारा काफी हृदय विदारक था। युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वे चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे कि उनका भगवान से भरोसा उठ गया है। उनके सामने भगवान का नाम न लिया जाए।
विज्ञापन

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

7 of 10
मिली जानकारी के मुताबिक, पांचों युवक 20 से 23 साल के हैं। ये सभी दोस्त स्कूल के समय के दोस्त हैं। ये सभी पेक फेस्ट देखने पहुंचे थे। वहां से निकलने के बाद घूमने के लिए निकले, लेकिन रास्ता भटक गए।

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

8 of 10
पुलिस के अनुसार, जब हादसा हुआ उस समय कार चिन्मय चला रहा था। बताया जा रहा है कि चिन्मय के पिता बैंक में अधिकारी हैं और कानपुर (यूपी) में कार्यरत हैं। अनीस गर्ग के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक करन के पिता चंद्रमोहन हैफेड में अधिकारी हैं और इस समय अमृतसर में तैनात हैं।

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

9 of 10
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। पांचों युवक कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच कार का टायर फट गया और ओवर स्पीड कार एक पेड़ से जा टकराई। लोग बचाव अभियान के लिए जुटे, लेकिन कार की हालत काफी खराब हो चुकी थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: दोस्त ऐसा रास्ता भटके, मंजिल से पहले मौत मिल गई

10 of 10
मौके पर मौजूद दूधवाले ने बताया कि हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार पहले एक पेड़ से टकराई। उसके बाद करीब 8 फीट ऊपर उछली। फिर पलटकर दूसरी तरफ खेत में जा गिरी और कार की छत उड़ गई। गाड़ी का इंजन डैमेज हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें