फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद ही भज्जी-गीता की शादी विवादों में

Sun, 01 Nov 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी पर अब एक और नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार मामला अकाल तख्त पहुंच गया। जानिए क्या माजरा है?
विज्ञापन

दो दिन बाद ही भज्जी-गीता की शादी विवादों में

2 of 7
इस बार शादी समारोह में हुक्का परोसने का मामला है। इसके खिलाफ सिख संगठन सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर के अलावा श्री अकाल तख्त साहब से शिकायत की है।
विज्ञापन

दो दिन बाद ही भज्जी-गीता की शादी विवादों में

3 of 7
सिख संगठनों का कहना है कि उनकी मर्यादा को ठेस पहुंची है। फेरे वाले स्थल श्री गुरुद्वारा साहब को बाउंसरों की ओर से कई घंटे तक सील करने की घटना की भी शिकायत श्री अकाल तख्त साहब व एसजीपीसी को भेजी गई है।

दो दिन बाद ही भज्जी-गीता की शादी विवादों में

4 of 7
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने कहा कि भज्जी को इसके लिए सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हो रही बेअदबी की घटनाओं से सुलग रहा है। सिख कौम में दुख और रोष है। सिख धर्म के कई लोगों ने धूमधाम से मनाए जाने वाले समारोह भी टाल दिए हैं।
विज्ञापन

दो दिन बाद ही भज्जी-गीता की शादी विवादों में

5 of 7
मामले को लेकर सिख संगत ने दीपावली मनाने से भी इंकार कर दिया है, ऐसे माहौल में भज्जी को भी एक सिख होने के नाते एक सादे समारोह में शादी करानी चाहिए लेकिन भज्जी ने न केवल अपनी शादी धूमधाम से करवाई बल्कि अपनी शादी पर हुक्का बार का आयोजन करके सिख मर्यादा का भी उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

दो दिन बाद ही भज्जी-गीता की शादी विवादों में

6 of 7
इससे पहले शादी में फेरों के दौरान मीडिया से बाउंसरों का पंगा भी काफी दूर तक चला गया और चार बाउंसरों को जेल की हवा भी खानी पड़ी। सिख संगठनों ने शनिवार को गुरुद्वारा साहिब बंद करने की शिकायत श्री अकाल तख्त साहिब और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद ही भज्जी-गीता की शादी विवादों में

7 of 7
सिख संगठनों का कहना है कि भज्जी ने अपनी शादी में 113 तरह का तंबाकू परोसा था। भज्जी खुद सिख समाज से है। सिख धर्म में हुक्का, तंबाकू का परोसना सख्ती से मना है। उन्होंने कहा कि इस से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस कमिश्नर से सिख संगठनों ने भज्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें