हरियाणा के सोनीपत जिले में दो युवतियों को फूंक डाला गया। युवतियों को उपलों में डालकर आग लगाई गई थी। कमजोर दिल वाले न देंखें ये तस्वीरें।
विज्ञापन
फूंक दी गई दो युवतियां, दिल मजबूत तो देखें तस्वीरें
2 of 7
वारदात, सोनीपत जिले में कुंडली के दहिसरा गांव की है। यहां गांव के बाहर बिटोड़े में दो युवतियों के अधजले शव मिले। पोस्टमार्टम में पता चल सका कि दोनों शव लड़कियों के हैं। इससे पहले माना जा रहा था कि एक शव युवती का है और दूसरा युवक का है।
विज्ञापन
फूंक दी गई दो युवतियां, दिल मजबूत तो देखें तस्वीरें
3 of 7
उस समय मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा था। देर शाम तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक दहिसरा गांव में सोमवार सुबह लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने बिटोड़े में आग लगी देखी। इस पर उन लोगों ने पानी डालकर बुझाई।
फूंक दी गई दो युवतियां, दिल मजबूत तो देखें तस्वीरें
4 of 7
आग बुझाते हुए ग्रामीणों को बिटोड़े में दो शव दिखाई दिए। इस पर मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। लगभग 4 बजे तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल टीम के अलावा डीएसपी प्रदीप कुमार, सीआईए इंचार्ज इंदीवर, थाना कुंडली अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
फूंक दी गई दो युवतियां, दिल मजबूत तो देखें तस्वीरें
5 of 7
पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि दोनों शव युवतियों के हैं। पोस्टमार्टम में दोनों के शरीर से बच्चेदानी मिली है। इसी आधार पर कहा जा रहा है कि शव युवतियों के हैं।
विज्ञापन
फूंक दी गई दो युवतियां, दिल मजबूत तो देखें तस्वीरें
6 of 7
कुंडली थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि बिटोड़े में शवों को आग लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो शव जलते मिले थे। शवों का खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ है कि दोनों शव युवतियों के हैं। मामले की जांच की जा रही है।
फूंक दी गई दो युवतियां, दिल मजबूत तो देखें तस्वीरें
7 of 7
गौरतलब है कि 6 अप्रैल को कुमासपुर स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में युवक-युवती के शव मिले थे। दोनों शव अलग-अलग संदूक में बंद थे। इनकी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।