फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत को लेकर नई जानकारी आई सामने, राम रहीम के बारे में कह गई बड़ी बात

Tue, 17 Oct 2017 09:06 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को लेकर नई जानकारी सामने आई। उसने बाबा के बारे में एक बड़ी बात कही है, वहीं उसका आईफोन पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 7
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस सूत्रों के अनुसार 26 अगस्त को जब हनीप्रीत ने विपासना को अपना मोबाइल दिया तो इससे पहले ही वो अपने फोन से सभी जरूरी चीजें हटा चुकी थी। पुलिस ने जब हनीप्रीत से फोन को नुकसान पहुंचाने की बात पूछी तो उसने कहा कि इस बारे में उसे कुछ नहीं पता है। किसने फोन का पूरा डाटा उड़ा दिया वो नहीं जानती है।
विज्ञापन

3 of 7
Honeypreet Insan Arrest
साइबर एक्सपर्ट हनीप्रीत के आईफोन से डिलीट डाटा रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। आईफोन पर फिंगर प्रिंट सिक्योरिटी है, जिसे सिर्फ हनीप्रीत ही खोल सकती है। पुलिस जब विपासना इंसा से क्रॉस क्वेश्चन कर रही थी तो हनी ने चार बार उस फोन को अनलॉक करने की बात कही। जबकि डिलीट फाइल्स को साइबर एक्सपर्ट रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं।

4 of 7
Vipasana Insan and Honeypreet Insan
दूसरी ओर, अंबाला सेंट्रल जेल में उसे नींद नहीं आ रही। उसने जेल अधिकारियों से राम रहीम को पास ले चलने की बात कही है। हनीप्रीत ने गुजारिश की मुझे उसी जेल में भिजवा दो जहां पापा बंद हैं। हनीप्रीत ने जेल अधिकारियों से कहा कि मेरे पापा बहुत बीमार रहते हैं। वह बेकसूर हैं। उन्हें फंसाया गया है। हालांकि उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
हनीप्रीत की पेशी
पंचकूला पुलिस की एसआईटी टीम आदित्य, पवन व नवीन नागपाल उर्फ गोबी राम की तलाश में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हनीप्रीत और सुखदीप कौर की निशानदेही के बाद हिमाचल और गुरुग्राम में पुलिस दोनों को तलाश कर रही है। क्योंकि रिमांड के दौरान हनीप्रीत और सुखदीप कौर ने इन दोनों जगहों पर छिपे होने की आशंका जताई थी। जिसका जिक्र पुलिस ने अदालत के समक्ष हनीप्रीत का दूसरा रिमांड लेते वक्त रिमांड पेपर में भी किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
हनीप्रीत ने जिस लैपटॉप में पंचकूला हिंसा से जुड़े गाइड मैप और लोगों की सूची स्टोर की थी, वह अभी तक बरामद नहीं हुआ है। 8 सितंबर को डेरे से जब्त सामान के बोरे में से एक लैपटॉप मिला था। इनको जांच के लिए हरियाणा की फोरेंसिक प्रयोगशाला मधुबन भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, रिकवरी की प्रारंभिक प्रक्रिया के दौरान जो फाइलें मिली हैं, उनमें ज्यादातर राम रहीम की कंपनियों से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : The Hindu
पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक कुल करीब 7 कंपनियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इनमें से एक कंपनी रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी हुई है। इस कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में दिखाया गया है। डेरे का काफी पैसा रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी कंपनियों में लगा था। एक ऐसी ही कंपनी पंजाब के जीरकपुर में भी स्थित है। इस कंपनी के मालिक पर आरोप है कि उसने 25 अगस्त के दिन राम रहीम को अपनी गाड़ियों का काफिला मुहैया कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें