सीधी सादी शर्मीली सी लड़की थी, पढ़ने में भी तेज थी, लेकिन वह हनीप्रीत इंसां बनी। दंगे भड़काने का आरोप लगा और आज वह जेल में जिंदगी बिता रही है। इसकी कहानी बड़ी ही दिलचस्प है, आप भी जानिए।
विज्ञापन
2 of 6
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : फाइल फोटो
हम बात कर रहे हैं डेरा सच्चा सौदा और राम रहीम के साथ सुर्खियों में आई हनीप्रीत की, जो इन दिनों अंबाला की सेंट्रल जेल में कैद है और जिस पर देशद्रोह का आरोप लगा था। हालांकि 2 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान हनीप्रीत और अन्य आरोपियों के ऊपर लगी देशद्रोह की धारा 121 और 121ए हटा दी गई है, लेकिन अन्य धाराओं के तहत उसके खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। अब मामले में आगे क्या होगा, यह तो निश्चित नहीं।
विज्ञापन
3 of 6
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में दंगे हुए थे। इन्हें भड़काने का आरोप हनीप्रीत पर लगा है। मामले में हनीप्रीत के खिलाफ एफआईआर नंबर 345 दर्ज की गई, जिसमें हनीप्रीत पर आईपीसी की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामला दर्ज किए गए। फिलहाल केस पंचकूला में सीबीआई की विशेष कोर्ट में विचाराधीन है।
4 of 6
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : फाइल फोटो
हनीप्रीत का जन्म 21 जुलाई 1980 में हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। हनीप्रीत का नाम असल में प्रियंका तनेजा था। हनीप्रीत ने डीएवी स्कूल फतेहाबाद से दसवीं की परीक्षा पास की थी। हनीप्रीत को नाचने, गाने और अभिनय का बहुत शौक था। हनीप्रीत का परिवार पहले फतेहाबाद के जगजीवनपुरा में रहता था। उसके दादा लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे। पिता का नाम रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा है।
विज्ञापन
5 of 6
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : फाइल फोटो
रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था, लेकिन वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद अब डेरा सच्चा सौदा में सीड्स प्लांट चला रहे हैं। हनीप्रीत की छोटी बहन निशा की शादी फतेहाबाद निवासी संजू बजाज से हुई है। संजू गुरुग्राम में बिजनेस करते हैं। हनीप्रीत का भाई साहिल पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाता है। हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा के बारे में कहा जाता है कि बहुत ही शर्मीली और घरेलू लड़की थी और 16 बरस की उम्र में राम रहीम की शरण में आ गई थी।
प्रियंका ने 1996 में डेरे के स्कूल में 11वीं क्लास में दाखिला लिया था। डेरे में राम रहीम की नजर उस पर पड़ी। फिर 2009 में राम रहीम ने डेरे में ही हनीप्रीत की शादी विश्वास गुप्ता के साथ कराई। साथ ही प्रियंका तनेजा को हनीप्रीत बना दिया, लेकिन उसकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। वहीं अब राम रहीम के चक्कर में हनीप्रीत की हालत खराब हो गई है। राम रहीम खुद जेल गया और हनीप्रीत की जिंदगी भी जेल में कट रही है।