फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: गुरुद्वारे में हाथ जोड़े, सिर झुकाए दिखे गृहमंत्री, मूर्तियां तोड़ने पर कह गए बड़ी बात

Thu, 15 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
राजनाथ सिंह
सिर पर पटका बांधे, हाथ जोड़कर सिर झुकाए गृहमंत्री गुरुद्वारे में नजर आए। मत्था टेकने के बाद उन्होंने मूर्तियां तोड़ने की घटनाओं पर बड़ी बात कह डाली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राजनाथ सिंह
दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को गुरु नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने जलियांवाला बाग में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और फिर श्री दरबार साहिब में माथा टेका, जहां एसजीपीसी की ओर से उन्हें उन्हें सिरोपा, सिख धर्म की पुस्तकें, शॉल और स्वर्ण मंदिर की एक प्रतिकृति भेंट की गई।
विज्ञापन

3 of 6
राजनाथ सिंह
वहीं जलियांवाला बाग में अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री ने मूर्तियां तोड़े जाने की घटनाओं की बात की। उन्होंने कहा कि देश की महान हस्तियों की मूर्तियों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करना निंदनीय है। भारत जैसे सहिष्णु देश के लोगों को ऐसा करना शोभा नहीं देता।

4 of 6
राजनाथ सिंह
महान हस्तियों की प्रतिमाएं भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। देश में सभी को सम्मान दिया जाता है, इन्हें भी दिया जाना चाहिए। मूर्तियां तोड़ने की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, संबंधित राज्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि असहिष्णुता और हिंसा हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकते। भारतीय संस्कृति इसकी अनुमति नहीं देती है, भले ही आप किसी की विचारधारा से सहमत न हों, लेकिन इस देश में किसी को भी मूर्ति को तोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने भगत सिंह और उधम सिंह के त्याग के बारे में भी बात की। कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड एक ऐसी घटना थी, जिसने आजादी की लड़ाई की दशा और दिशा ही बदल दी। स्वतंत्रता आंदोलन को इतना उग्र बना दिया था कि वह दमनकारियों के ताबूत में आखिरी कील साबित हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें