गोली लगते ही गिर पड़े और बेटी का हाथ पकड़कर बोले- अब साथ नहीं लौट पाऊंगा। कहते हुए लड़की की आंखों के सामने बाप ने दम तोड़ दिया, दर्दनाक कहानी...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
अब लड़की सदमे में है, बिल्कुल बदहवास, न कुछ कह पा रही है, न बता पा रही है। आंखों से आंसू बह रहे हैं, लेकिन खुलकर रो नहीं पा रही है। वहीं मृतक की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौता सहारा टूट जाने से बुजुर्ग पिता भी खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
घटना हरियाणा के सोनीपत में खरखौदा की है। गांव पिपली स्थित राजकीय कॉलेज में सेक्टर-23 निवासी राजेश मलिक की कॉलेज में उनकी बेटी की आंखों के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पापा की हत्या देखकर बेटी सदमे में हैं।
4 of 7
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
वहीं पति की हत्या की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी भी बेसुध हो गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। राजेश तीन बहनों का इकलौता भाई था। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं बुढ़ापे में बेटा छिन जाने से उनके पिता छतर सिंह की हालत भी खराब है।
विज्ञापन
5 of 7
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
राजकीय कॉलेज पिपली में एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश मलिक की बेटी लक्षिका (14) अपने पापा राजेश व मामा सितेंद्र के साथ कार में सवार होकर निकली थी। उसे मामा के साथ दिल्ली दवाई लेने जाना था। पापा के कॉलेज के बाहर पहुंचने पर वह भी उनके साथ उतरकर अंदर चली गई।
विज्ञापन
6 of 7
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
जब राजेश मलिक हाजिरी लग रहे थे तो इसी दौरान जगमेल नाम के छात्र ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। पिता के साथ आंखों के सामने हुई वारदात के बाद से लक्षिका सदमे में हैं। वह खुद को संभाल नहीं पा रही है, एक तरह से हालत नाजुक है।
राजेश मलिक के दोनों बच्चे नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र है। उनका बड़ा बेटा लक्ष्य (16) निजी स्कूल में दसवीं व बेटी लक्षिका उसी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। उनकी पत्नी पूनम भी दिल्ली में टेक्सटाइल विभाग में स्टेनो के पद नियुक्त है।