फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण खेर की किस डिमांड पर राजनाथ सिंह के हाथ खड़े, गूंज उठे ठहाके

Sun, 11 Sep 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हाथ खड़े कर दिए - फोटो : Amar ujala
चंडीगढ़ में आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद किरण खेर की एक डिमांड पर हाथ खड़े कर दिए। ठहाके देर तक गूंजते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हास्पिटल के एफ ब्लॉक का उद्घाटन - फोटो : Amar ujala
मौका था, गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच) के सिल्वर जुबली समारोह का। सांसद किरण खेर ने जब हजार करोड़ की मांग की तो गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हाथ खड़े कर दिए और ऐसा जवाब दिया कि पूरा आडिटोरियम ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। राजनाथ ने कहा कि खेर ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी पारी की तैयारी पक्की कर ली है।
विज्ञापन

3 of 6
राजनाथ के जवाब पर जीएमसीएच में गूंजे ठहाके, बजती रहीं तालियां - फोटो : Amar ujala
सांसद खेर ने गृहमंत्री से मांग करते हुए कहा कि यदि उन्हें गृह मंत्रालय से सिर्फ 150 करोड़ रुपये मिल जाए तो हास्पिटल के एफ ब्लॉक का उद्घाटन भी उनके कर कलमों से हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हास्पिटल की 10 एकड़ जमीन सेक्टर 53 में खाली पड़ी है, वहां पर 500 बेड का ट्रामा सेंटर बनना है। उसके लिए सिर्फ 100 करोड़ रुपये चाहिए। स्मार्ट सिटी के लिए 200 करोड़ और भाखड़ा बांध से कजौली वाटर वर्क्स तक नई लाइन बिछाने के लिए 200 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी। आयुष हास्पिटल, हाउसिंग प्रोजेक्ट का भी निर्माण होना है। इसके लिए भी कुछ करोड़ चाहिए होंगे।

4 of 6
चंडीगढ़ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करतीं सांसद किरण खेर। - फोटो : Amar ujala
गृह मंत्री ने कहा कि किरण खेर को संसद में बोलते तो कई बार सुना है, लेकिन संसदीय क्षेत्र में पहली बार उनका भाषण सुना। उनके भाषण को सुनने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि किरण खेर ने दूसरी पारी की तैयारी भी इसी निर्वाचन क्षेत्र से पक्की कर ली है। उसके बाद पूरा आडिटोरियम ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। उसके बाद उन्होंने कहा कि किरण खेर चंडीगढ़ के विकास के लिए बराबर उनसे मिलती रहती हैं। दूसरे मंत्रालय में भी वे काफी दौड़भाग करती रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
चंडीगढ़ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करतीं सांसद किरण खेर। - फोटो : Amar ujala
शहर के विकास में राजनाथ का काफी सहयोग : खेर
किरण खेर ने कहा कि शहर के विकास में गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी काफी सहयोग रहा है। उनसे जब भी कुछ मांगा है तो उन्होंने मदद जरूर की है। छोटे बड़े से नहीं मानेंगे तो कौन मांगेगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह जीएमसीएच 32 में आने से पहले पीजीआई में सराय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गृहमंत्री राजनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह देते पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर - फोटो : Amar ujala
किरण खेर की सभी मांगे पूरी की जाएं: बदनौर
इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनकी दोस्त किरण खेर की सभी डिमांड पूरी हो जाए। उन्होंने कहा कि डाक्टरों को और संवदेनशील होने की जरूरत है। यदि वे पेशेंट के कंधे पर हाथ रख दें तो मरीज की बीमारी पर काफी फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डाक्टर आजकल मरीज को नहीं, बल्कि आर्गन का इलाज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें