मंत्री के पोते ने मुख्यमंत्री वीरभ्रद सिंह के भतीजे को कुचल दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पूरी वारदात की असली वजह खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन
2 of 10
Akansh
वीरवार सुबह हुई घटना में घायल हुए आकांक्ष की मौत का कारण डॉक्टरों ने सिर में क्लॉट जमना बताया है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही होगा, लेकिन ऐसा किए जाने का कारण पता चल गया है। वहीं, सेक्टर 3 थाना पुलिस ने आरोपियों पर अब धारा 302 जोड़ दी है। अब आरोपी बलराज और हरमहताभ (पूर्व मंत्री का पड़पोता) को गिरफ्तार करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की पांच टीमें वीरवार शाम से ही पंजाब में हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Akansh
पुलिस में पार्टी में शामिल सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान पता चला कि वारदात झगड़े के चलते पनपी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। आरोपी युवकों ने यह कहते हुए अकांक्ष पर कार चढाई कि तू शेरा का बड़ा बॉडीगार्ड बना फिरता है। हुआ यूं कि फरीद सिंह और बलराज सिंह रंधावा भी पार्टी में थे। अकांक्ष के साथ अपने दोस्त शेरा के साथ आया था। पार्टी के दौरान फरीद और बलरात की शेरा के साथ किसी बात पर बहस हो गई।
4 of 10
Akansh
पूछताछ में युवकों ने बताया कि बहस हाथापाई तक पहुंच गई थी। उस समय तो बीच-बचाव करके मामला शांत करवा दिया गया। इसके बाद अकांक्ष सेन और उसका भाई अदम्य सिंह राठौड़ वहां से सेक्टर-18 चले गए। सुबह पांच बजे अकांक्ष ने एक दोस्त करन को सेक्टर-18 बुलाया और वे सभी सेक्टर-9 दोबारा यह देखने पहुंच गए कि उसके बाद कोई झगड़ा तो नहीं हुआ। उनको वहां देखते ही बलराज सिंह गुस्से में आ गया।
विज्ञापन
5 of 10
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसी गुस्से के चलते उनमें फिर बोलचाल और बलराज ने अकांक्ष को कहा कि तू ज्यादा शेरा का बॉडीगार्ड बना फिरता है। ये कहते हुए वह बीएमडब्ल्यू कार में बैठा, उसके साथ फरीद बैठा हुआ था। बलराज ने तेज गति से बीएमडब्ल्यू कार अकांक्ष पर चढ़ा दी। एक बार टक्कर लगने से अकांक्ष गिर गया। फिर बलराज ने कार दोबारा उसके सिर पर चढ़ाई और फरार हो गया। उसके साथ फरीद सिंह भी था। उसके बाद अदम्य अकांक्ष को तुरंत पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर ले गया।
विज्ञापन
6 of 10
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, जिस कोठी के सामने आरोपियों ने आकांक्ष को कुचला। उसके साथ वाली कोठी और एक अन्य कोठी में कैमरा लगा है। पुलिस दोनों घरों में पहुंची। कोठी के मालिक ने बताया कि रात को उनके घर में बुजुर्ग रहते हैं जिसके लिए हीटर ऑन किया था जिस वजह से कैमरे का कनेक्शन कट गया और कुछ रिकॉर्ड नहीं हो सका, जबकि सामने की कोठी के मालिक का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कैमरे बंद पड़े हैं जिस वजह से कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो सका।
विज्ञापन
7 of 10
Akansh Murder case
- फोटो : अमर उजाला
आकांक्ष के छोटे भाई की पांच साल पहले सड़क हादसे में सोलन में मौत हो गई थी। अब परिवार में माता पिता और एक बहन रह गए हैं। मौत के बाद से आकांक्ष की मां रोती रही जबकि पिता गुमसुम होकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक इन दिनों घर में आकांक्ष की शादी के लिए प्लानिंग चल रही थी और घरवाले लड़की भी देख रहे थे। अकांक्ष ने करीब एक महीने पहले ही पार्टनरशिप में सेक्टर-9 में बूम बॉक्स कैफे खोला था।
8 of 10
Akansh
जैसे ही शुक्रवार शाम को डॉक्टरों ने अकांक्ष सेन को मृत घोषित किया, उसके माता-पिता, भाइयों और बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हिमाचल प्रदेश से भी उनके रिश्तेदार पहुंचने लगे। पीजीआई के बाहर रिश्तेदारों व दोस्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर के बाहर पीजीआई प्रशासन ने अतिरिक्त सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया। वहीं अकांक्ष सेन की मौत के बाद सेक्टर 9 में उनके कैफे बूम बॉक्स को भी बंद कर दिया गया।
9 of 10
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अकांक्ष की मौत के साथ ही जिला सोलन की कृष्णगढ़ रियासत का अंतिम चिराग बुझ गया है। करीब 15 साल पहले इसी शाही परिवार ने करनाल-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसे में 14 वर्षीय बेटे को खो दिया था। अब परिवार में इकलौती बेटी है, जिसका विवाह मध्य प्रदेश में हुआ है। हादसे ने पिता और मां निमी सेन के अपने इकलौते चिराग के विवाह के सपने को भी अधूरा छोड़ दिया।
वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य का कहना हे कि हमने इस मामले को लेकर गवर्नर साहिब से बात की है। हमें सुबह ही पता लगा है कि आरोपियों का कोई पॉलिटिकल लिंक है। यदि पुलिस ने कार्रवाई में कुछ कमी दिखाई तो हम उच्च स्तर पर जाकर बात करेगे। वहीं डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।