पंडित जी! लाइए पेटीएम से आपको दक्षिणा दे दें। फिर न जाने क्या हुआ कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुस्कुराते हुए जेब में हाथ ड़ाला।
विज्ञापन
2 of 6
सीएम ने पेटीएम के लिए पूछा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जेब से सौ का नोट निकाला और पंडित जी की थाली में डाल दिया। मौका था सेक्टर 23 में निफ्ट के शिलान्यास पर होने वाले पूजन का। इस दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता सभी ने सौ-सौ रुपये दक्षिणा के रूप में पंडित जी की थाली में डाले।
विज्ञापन
3 of 6
स्मृति ईरानी और सीएम खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश और राज्य के मंत्रियों को ऐसा करते देख, मौके पर मौजूद सभी हंसने लगे। क्योंकि केंद्र, राज्य सरकार और प्रशासन के अधिकारी कैशलेस व्यवस्था के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
4 of 6
स्मृति ईरानी और सीएम खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
सीएम द्वारा निफ्ट के उद्घाटन के समय पंडित जी से पेटीएम मांगना भी कैशलेस व्यवस्था को सुचा रूप से चलाने की अपील ही थी। लेकिन इस व्यवस्था की पोल भी सीएम के सामने खुल गई।
विज्ञापन
5 of 6
सीएम ने पेटीएम के लिए पूछा
- फोटो : अमर उजाला
निफ्ट के शिलान्यास की तैयारी जल्दबाजी में की गई थी। यह बात तस्वीरें बयां कर रही हैं। जैसे ही सेक्टर-23 में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिक संस्थान (निफ्ट) का शिलान्यास कर मौके से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल निकले।
शिलान्यास के बाद उखाड़कर ले गए नेम प्लेट
उसके दस मिनट बाद ही शिलान्यास की नेम प्लेट भी उखाड़ दी गई। जबकि किसी भी भवन के शिलान्यास के बाद उसका नींव पत्थर नहीं उखाड़ा जाता है। इसके अलावा वहां पर टेंट से पच्चीस कदम की दूरी पर कूड़े के ढेर लगे थे। जिसकी साफ सफाई नहीं कराई गई।