न्यूजीलैंड में क्रिसमस पार्टी में सिख युवक हरदीप की हत्या कर दी गई। मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संज्ञान लिया और सख्त निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
2 of 6
सुषमा स्वराज
विदेशमंत्री ने हरियाणा में सिरसा जिला के रानियां निवासी हरदीप सिंह (24) की डेड बॉडी इंडिया लाने के लिए न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त को निर्देश दिए हैं। साथ ही ट्विटर के जरिए हरदीप के परिजनों का फोन नंबर भी मांगा है।
विज्ञापन
3 of 6
न्यूजीलैंड में सिरसा के युवक हरदीप का कत्ल
हरदीप के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उसे 25 दिसंबर की रात को क्रिसमस पार्टी के दौरान एक लड़की ने नशे की हालत में चाकू मार दिया था। हरदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
4 of 6
न्यूजीलैंड में सिरसा के युवक हरदीप का कत्ल
वारदात के पीछे चौंकाने वाली वजह पता चली है। आरोप उसकी गर्लफ्रेंड पर लगे हैं। बताया जा रहा है कि लड़की नशे में धुत्त थी। पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। गर्लफ्रैंड ने हत्या की बात भी कबूली है।
विज्ञापन
5 of 6
न्यूजीलैंड में सिख युवक हरदीप की हत्या
जानकारी देते हुए मृतक हरदीप के पिता जोगा सिंह ने बताया कि वह स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गया था। 1 साल की स्टडी पूरी होने पर वह वहां वर्क परमिट पर काम कर रहा था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
जोगा सिंह ने बताया कि हरदीप की मेहनत और लगन को देखकर वहां की सरकार ने हाल ही में उसे वर्क परमिट जारी किया था। जब हरदीप ने यह खबर सुनाई तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। मगर उन्हें क्या पता था यह खुशी केवल डेढ़ महीने की है। उसके बाद वह अपना बेटा ही खो देगा।