चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह हुई प्री मानसून की झमाझम बारिश ने रोड गलियों की सफाई की पोल खोल दी। शहर में कई जगह सड़कों और पार्कों में दो से तीन घंटे तक पानी जमा रहा, जबकि बारिश के दौरान शहर के चौराहों पर भी पानी भर गया। सेक्टर-36-37 के लाइट प्वाइंट पर जलभराव के चलते हालात काफी बुरे रहे। यहां पर कई कारों के इंजन में पानी चला गया। लोगों ने लेबर बुलाकर कार को धक्के दिलवाकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
चंडीगढ़ में बारिश
- फोटो : amar ujala
सलाहकार परिमल राय ने सोमवार को ही चीफ इंजीनियर मुकेश आंनद और एसई एनपी शर्मा को निर्देश दिया था कि शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। चीफ इंजीनियर और एसई सुबह बारिश के समय फील्ड में निकल गए थे, जहां जहां उन्हें पानी भरा हुआ मिला वहां वहां पर उन्होंने कर्मचारियों से पानी निकलवाया। शहर में कई जगह बारिश बंद होने के बाद भी पानी जमा रहा, जिससे आवाजाही जमकर बाधित रही।
विज्ञापन
3 of 5
चंडीगढ़ में बारिश
- फोटो : amar ujala
अधिकारियों के अनुसार इस बार रोड गलियों की सफाई का काम देरी से शुरू हुआ है। इसलिए शहर में कई जगह रोड गलियों की सफाई अब तक नहीं हुई है। नगर निगम ने रोड गलियों की सफाई का टेंडर 80 लाख रुपये में अलाट किया गया है। शहर में पानी की निकासी के लिए अंदरुनी ड्रेनेज सिस्टम है, वह काफी कमजोर हो गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ड्रेनेज सिस्टम एक घंटे में 25 मिमी बारिश ही झेल सकता है। इससे ज्यादा बारिश होने पर जलभराव होना तय है। जबकि मानसून में कई बार एक घंटे में 50 से 60 मिमी बारिश भी हो जाती है।
4 of 5
चंडीगढ़ में बारिश
- फोटो : amar ujala
इन स्थानों हुआ जलभराव . सेक्टर-22 की मार्केट के सामने वाली सड़क पर, सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक पर, औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटीयू वर्कशाप के पास के अंडरपास में, सेक्टर-15 से 11 को जाने वाली सड़क पर बने अंडरपास में, सेक्टर-17 स्थित आरबीआई बैंक के सामने बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में, सेक्टर-43 बस स्टैंड चौक, पंजाब विश्वविद्यालय के तीन नंबर गेट के पास, सेक्टर-28-29 की विभाजक सड़क, हल्लोमाजरा चौक, मनीमाजरा की अंदरुनी सड़कें, मध्य मार्ग में कई जगह, सेक्टर-26 की मंडी और चौक के पास, अटावा गांव से सेक्टर-35 का जाने वाली सड़क, सेक्टर-40 ए की वी-6 रोड पर,
मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है लेकिन नगर निगम की ओर से अभी तक फ्लड कंट्रोल सेंटर नहीं बनाया गया है। जबकि हर साल इस सेंटर का एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाता था, जहां पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा लोगों के पास थी।
एनपी शर्मा, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तेज बारिश के समय कुछ जगह पानी जमा हुआ था, लेकिन कहीं पर भी स्थायी तौर पर जलभराव की स्थिति नहीं रही। सुबह 11 बजे तक सभी पानी की निकासी हो चुकी थी।