दिन में रात जैसा अंधेरा। तस्वीरें ऐसीं जिसने सड़क पर पर चलने वालों तक को आगे दिखने से रोक दिया। आग की लपटों और धूएं के गुबार से आसमान काला हो गया।
विज्ञापन
2 of 8
ambala fire
अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे स्थित पासपोर्ट ऑफिस के नजदीक एचबीवीएन के गोदाम में रविवार को अचानक धमाके के साथ आग लग गई। तेजी से बढ़ती आग ने एकाएक पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां पड़ा करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का तो अभी पता नहीं लग पाया है। आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
3 of 8
ambala fire
रविवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के धूलकोट स्थित गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि इस दौरान एक धमाका भी हुआ है, जबकि आग इस तेजी से बढ़ी की कि देखते ही देखते अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे के आसपास धुएं की परत चढ़ गई। पहले तो बिजली विभाग के ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास तो किया, लेकिन आग इस कदर भड़क चुकी थी कि फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। अंबाला कैंट से गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास आरंभ किए, लेकिन हवाएं इतनी तेज थीं कि आग काफी तेजी से भड़की
4 of 8
ambala fire
जिस समय दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तो गोदाम में वाहन आदि खड़े थे। इसी कारण से दमकल विभाग की गाड़ियों को आगे जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। इसी दौरान विभाग के कर्मचारियों ने इन वाहनों को बाहर निकाला और दमकल विभाग की गाड़ियों को आगे जाने का रास्ता मिला। तेज हवाओं के चलते दमकल विभाग को भी काफी मशक्त करनी पड़ी। यदि समय रहते आग को आगे बढ़ने से नहीं रोका जाता तो हादसा काफी बढ़ा हो सकता था क्योंकि इस गोदाम के आसपास विभाग के कई गोदाम, निजी शोरूम, रिहायशी घर और दुकानें भी हैं। दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
5 of 8
ambala fire
विभाग के जेई ईश्वर दास के अनुसार करीब 30 से 40 ट्रांसफार्मर, एलटी केबल, 11 एचई के केबल के बंडल और पुराने मीटर समेत कबाड़ में तब्दील हो चुकी करीब 10 से 12 गाड़ियां जल गई। ईश्वर दास का कहना है कि आग से कुछ पुराने बिजली के मीटर भी जले हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर आकलन कर ही पता लगाया जा सकेगा कि कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
6 of 8
ambala fire
फायर बिग्रेड को सूचना मिलते ही एक के बाद एक दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ऑफिसर टंकी राम दमकल टीम का नेतृत्व कर रहे थे। आग पर काबू पाया जा रहा था इस बीच गाड़ियों से पानी खत्म हो गया। जानकारी मिली कि सिटी फायर स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों में पानी नहीं भरा है। दमकल टीम का नेतृत्व कर रहे फायर अफसर टंकी राम ने कैंट से दो गाड़ियां मंगवाई और एक गाड़ी सेना की मौके पर पहुंची इसके बाद एक और गाड़ी सिटी से मौके पर पहुंची। विभागीय कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाई और वर्कशाप में पड़े अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी। बाद में कैंट से पहुंची और गाड़ियों और सेना की गाड़ी ने आग पर काबू पाने की कार्रवाई दोबारा से आरंभ की।
विज्ञापन
7 of 8
ambala fire
आग बुझाने के दौरान एक फायर कर्मचारी विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। विजय कुमार आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहा था, लेकिन अचानक बढ़े धुएं की चपेट में आने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उसके साथियों ने उसे हटाया और कुछ देर के लिए आराम दिया, जबकि अन्य कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने की कार्रवाई की।
आग लगने के कारण उठे धुएं के कारण एक परत से छा गई। इस कारण हाइवे पर वाहन चालकों को काफी परेशानियां हुईं। इस दौरान वाहन चालकों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जबकि कइयों ने तो तुरंत मुंह पर कपड़ा अथवा हाथ रख कर इससे बचने की कोशिश की। करीब बीस मिनट तक यही हालात रहे। जैसे-जैसे आग पर काबू पाया जाता रहा धुआं कम होता गया, जबकि हवा के कारण यह छंट भी गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पुख्ता तौर पर कुछ पता नहीं चल पाया है।