फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की ने एवरेस्ट को किया फतह, 29, 029 फीट पर पहली भारतीय महिला

Mon, 22 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
anita kundu
दुनिया की सबसे मुश्किल पर्वत श्रंखलाएं भी इस लड़की का रास्ता रोक नहीं पाईं, उसने चीन की तरफ से चढ़ाई कर दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर पर तिरंगा फहराया है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
anita kundu
हरियाणा की बेटी ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाया। जिले के उकलाना के गांव फरीदपुर की बेटी अनीता कुंडू ने एवरेस्ट को दोनों ओर से फतह कर नया इतिहास लिख दिया। रविवार सुबह करीब सवा सात बजे अनीता ने विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट 29029 फीट पर तिरंगा फहराया। 
 
विज्ञापन

3 of 7
anita kundu
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर रविवार की सुबह अनीता कुंडू ने चाइना साइड की ओर से फतह किया। अनीता ने 11 अप्रैल को एवरेस्ट चढ़ाई शुरू की थी। 

4 of 7
anita kundu
40वें दिन की सुबह अनीता कुंडू ने एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा लहरा दिया। इस दल में आठ सदस्य थे। इनमें एक सदस्य आस्ट्रेलिया निवासी की शनिवार को मौत हो गई। पांच सदस्य तबीयत बिगड़ने पर वापस लौट गए। 
विज्ञापन

5 of 7
anita kundu
अनीता सहित कुल दो लोगों ने एवरेस्ट को फतह किया। इसके बाद अनीता कुंडू ने वापस उतरना शुरू कर दिया है। करीब 700 फीट नीचे तक पहुंची हैं। अभी किसी परिजन से अनीता की बात नहीं हो सकी है। हिमालयन कंपनी की ओर से ही एवरेस्ट फतह करने की जानकारी दी गई है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
anita kundu
भारत में अब तक कोई भी महिला पर्वतारोही एवरेस्ट पर दोनों साइड से नहीं चढ़ सकी। अनीता के परिजनों ने रविवार की सुबह हवन कर दुआ मांगी थी। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर अनीता की मां राजपति बेहद खुश हैं। अनीता के पिता की करीब 17 साल पहले मौत हो चुकी है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anita kundu
अनीता कुंडू ने एवरेस्ट पर चाइना साइड से चढ़ने के लिए 2015 में भी प्रयास किया था, जिसमें मौसम खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था। लाखों खर्च करने के बाद भी उनका मिशन पूरा नहीं हो सका। अनीता 2013 में नेपाल की साइड से एवरेस्ट पर फतह हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें