एचडीएफसी बैंक ने एक साथ तीन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप सेविंग या सेलरी अकाउंट रखते हैं तो देख लीजिए, बड़े काम आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
hdfc
बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सर्विस को फ्री करके। एक नवंबर से यह नियम लागू किया गया है, एक बैंक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 5
hdfc
- फोटो : demo pic
अधिकारी ने बताया कि बैंक ने अपनी ऑनलाइन RTGS-NEFT ट्रांजैक्शन सेवा फ्री कर दी है। डिजिटल बैंकिंग की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बैंक ने ये कदम उठाया है। नए नियम के तहत सेविंग और सैलरी एकाउंट होल्डर्स को रियल टाइम ग्रॉस सैटलमेंट (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिए आनलाइन लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
4 of 5
bank chandigarh
अभी तक ग्राहकों को आरटीजीएस के जरिए 2-5 लाख रुपए तक के ट्रांजेक्शन पर 25 रुपए और 5 लाख रुपए से अधिक के लेन-देन पर 50 रुपए शुल्क देना होता था। वहीं, एनईएफटी के जरिए 10,000 रुपए से कम राशि पर 2.5 रुपए, 10,001 एक लाख रुपए के लेन-देन पर पांच रुपए और 1-2 लाख रुपए ट्रांसफर करने पर 15 रुपए का शुल्क था। दो लाख रुपए से ऊपर के ट्राजेक्शन पर 25 रुपए का शुल्क देना पड़ता था।
दूसरा, बैंक ने चेक बुक भी महंगी कर दी है। अब ग्राहकों को साल में 25 पेज की एक ही चेकबुक फ्री मिलेगी। अतिरिक्त चेकबुक लेने के लिए 75 रुपए फीस देनी होगी। वहीं बैंक ने चेक बाउंस होने की स्थिति में पैनेल्टी चार्ज भी बढ़ा दिया है। बैंक ने चेक बाउंस होने पर 500 रुपए की पैनेल्टी कर दी है। वहीं चेक भुगतान हुए बिना ही लौटने पर शुल्क राशि को 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया गया है।