12वीं पास कर चुके युवकों और युवतियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका। 5532 पदों पर भर्ती होने जा रही है और सैलरी हजारों में हैं।
विज्ञापन
2 of 13
हरियाणा पुलिस भर्ती
- फोटो : demo pics
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 5532 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर की जाएंगी। इनमें से 4500 पद पुरुषों और 1032 पद महिलाओं के लिए होंगे। आरक्षण से जुड़े सभी लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासियों को प्राप्त होंगे। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
आयोग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 जून से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 जुलाई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।
4 of 13
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
योग्यता : आवेदक का मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। दसवीं स्तर के हिंदी या संस्कृत विषय की जानकारी हो। आयु सीमा 1 फरवरी 2017 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 100 रुपये केवल सामान्य के लिए और महिला वर्ग के लिए 50 रुपये। आरक्षित श्रेणियों के लिए 25 रुपये। वेतन के तौर पर 21,700 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड : पुरुषों का कद 170 सेंटीमीटर होना चाहिए, आरक्षित के लिए 168। महिलाओं के लिए 158 सेंटीमीटर कद होना अनिवार्य है और आरक्षित के लिए 156। वहीं पुरुषों का सीना बिना फुलाए 83 सेंटीमीटर और फुलाने पर 87 सेंटीमीटर होना चाहिए। आरक्षित के लिए बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 85 सेंटीमीटर।
विज्ञापन
7 of 13
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
चयन प्रक्रिया: फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट, नॉलेज टेस्ट (केटी) स्क्रूटनिंग ऑफ डॉक्यूमेंट्स, स्क्रूटनिंग ऑफ डॉक्यूमेंट्स, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, इंटरव्यू कम पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। चयन के प्रत्येक चरण में अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयन के एक चरण में सफल रहे अभ्यर्थी ही अगले चरण की परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
8 of 13
हरियाणा पुलिस की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी): इस टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों को न्यूनतम शारीरिक मापदंडों के आधार पर परखा जाएगा। फिर उनके फिजिकल फिटनेस को जांचा जाएगा। यह टेस्ट 15 अंकों का होगा। इसमें पुरुष अभ्यर्थी को पांच किलोमीटर की दौड़ को 25 मिनट में पूरा करके दिखाना होगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ सिर्फ 15 मिनट में पूरी करनी होगी।
9 of 13
हरियाणा पुलिस की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
नॉलेज टेस्ट (केटी): फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट की परीक्षा में उत्तीर्ण रहे अभ्यर्थियों को ही इस टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह टेस्ट बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा।
स्क्रूटनिंग ऑफ डॉक्यूमेंट्स: इस चरण में नॉलेज टेस्ट में सफल रहे अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
10 of 13
हरियाणा पुलिस की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी): पीएसटी, केटी और प्रमाणपत्रों की जांच में योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इंटरव्यू कम पर्सनालिटी टेस्ट: फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू कम पर्सनालिटी टेस्ट में भाग ले सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को पीएसटी, केटी और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
11 of 13
हरियाणा पुलिस की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
आवेदन शुल्क : अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है। ई-चालान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक या आईडीबीआई बैंक के किसी भी शाखा में जमा किया जा सकता है। भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान आयोग की वेबसाइट से प्राप्त होगा।
12 of 13
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
आवेदन प्रक्रिया : पदों से संबंधित विज्ञापन को देखने के लिए वेबसाइट (www.hssc.gov.in) पर लॉगइन करें। फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'अप्लाई जॉब ऑनलाइन' लिंक पर क्लिक करें और निर्देशानुसार रजिस्ट्रेशन क्रिया, आवेदन फॉर्म और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इंटरव्यू में लाने होंगे दस्तावेजः आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने के बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म और ई-चालान का प्रिंटआउट निकाल लें। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/ स्क्रूटनिंग कम इंटरव्यू वाले दिन प्रिंटआउट को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ लेकर जाना होगा।