फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में मारी गई इंजीनियर युवती की बहन ने बताई ऐसी बात, मां बाप नहीं जानते होंगे

Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
नोएडा में मारी गई इंजीनियर अंजलि राठौर
नोएडा में गोली मारकर कत्ल की गई लावा की इंजीनियर अंजलि राठौर की छोटी बहन ने ऐसी बात का खुलासा किया है, जिसके बारे में मां बाप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
anjali murder
अंजलि हरियाणा के यमुनानगर के फर्कपुर गांव की रहने वाली है। उसके पिता तेजपाल राठौर यमुनानगर रेलवे वर्कशॉप में सुपरिटेंडेंट ऑफिसर हैं। वहीं छोटी बहन अनामिका और भाई का अजय है। जब से अंजलि की मौत की खबर मिली है, अनामिका व भाई अजय का रो-रोकर बुरा हाल है। अनामिका रोते हुए बताती हैं कि वह जॉब से खुश थी। मेरी उससे हर रोज बात होती थी।
विज्ञापन

3 of 7
anjali murder
अनामिका ने बताया कि अंजलि बहुत खुशमिजाज और मिलनसार थी। मंगलवार की रात 11 बजे भी उससे बात हुई थी। वह बहुत खुश थी और किसी प्रकार की कोई दिक्कत उसे नहीं थी। जल्दी ही वह छुट्‌टी लेकर घर आने के लिए भी कह रही थी। कुछ समय पहले अंजली ने उनकी शादी की सिल्वर जुबली (25वीं सालगिरह) धूमधाम से मनाई थी।

4 of 7
anjali murder
हाल में ही छोटे भाई का जन्मदिन भी मनाया था। 2 मई को अंजली को राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय में डिग्री सौंपी थी। राष्ट्रपति से डिग्री पाकर वह बेहद खुश थी। डिग्री घर में रखकर वह नोएडा चली आई थी। ऑफिस से वह एक दिन भी छुट्टी नहीं करती थी। अंजली अपने करियर को लेकर बहुत गंभीर थी। तबीयत खराब होने पर भी अगर उसे छुट्टी करने को बोला जाता तो कहती थी कि ऑफिस में बहुत काम है।
विज्ञापन

5 of 7
Anjali Rathore
अनामिका ने बताया कि अंजलि एक सप्ताह पहले घर पर आई हुई थी। मेरा एक्सीडेंट हो गया था तो वह मुझे देखने के लिए आई थी। वहीं अंजलि की हत्या की खबर सुनते ही आस पड़ोस के लोगों की उनके घर पर भीड़ लगी है। हर कोई हत्या की खबर सुनकर नाराजगी जाहिर कर रहा है। घर पर पहुंचे पड़ोसी भी छोटे भाई व बहन को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
anjali murder
अनामिका ने बताया कि अंजलि ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। पढ़ने में अंजलि काफी होशियार थी। कंपनी ने कैंपस प्लसेमेंट से उसे चुन लिया गया था। एक साल से वह नोएडा में लावा कंपनी में जीईटी की पोस्ट पर जॉब कर रही थी। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित शताब्दी विहार सोसाइटी में फ्लैट में पीजी में रहती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anjali murder
अनामिका ने बताया कि मम्मी पापा ने उसके ही एक दोस्त अश्विनी अनिरुद्ध के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। अनिरुद्ध ने अंजली के साथ जालंधर स्थित एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और आजकल दिल्ली में रह रहा था। वहीं मम्मी पापा इस बार से परेशान हैं कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि उसे गोली मार दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें