फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान

Thu, 09 Jul 2020 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे की तलाश जारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे की दिल्ली-एनसीआर में शरण लेने की आशंका के चलते हरियाणा की सोनीपत पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने जिले की दिल्ली व उत्तर प्रदेश से लगने वाली सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। इतना ही नहीं होटलों और धर्मशालाओं की कड़ी निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
होटल संचालकों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को कमरा देने से पहले उसका पहचान पत्र लेने व सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा एसटीएफ भी लगातार यूपी एसटीएफ के संपर्क में है। विकास दुबे की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ लगातार उसकी तलाश में लगी हैं। मंगलवार शाम को विकास दुबे की मौजूदगी फरीदाबाद में होने की सूचना के बाद से हरियाणा पुलिस भी अलर्ट है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लगने वाले जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही होटलों की विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध के रुकने की सूचना तुरंत पुलिस टीम को देने को कहा है। होटल में जितने भी लोग रुकेंगे उन सभी के पहचान पत्र की फोटोकॉपी रिकॉर्ड में रखनी होगी। किसी एक ही व्यक्ति के पहचान पत्र पर कमरा लेकर कई लोग होटल में लंबे समय तक नहीं रुक सकेंगे। पुलिस के साथ ही सीआईए और एसटीएफ भी सक्रिय हो गई हैं। हरियाणा एसटीएफ लगातार उत्तर प्रदेश एसटीएफ के संपर्क में है। दोनों राज्यों की एसटीएफ एक-दूसरे को जरूरी सूचनाएं साझा कर रही हैं। प्रत्येक संदिग्ध की जांच की जा रही है। 

4 of 5
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे
कुख्यात विकास दुबे भेष बदलने में माहिर है जिसके चलते भी पुलिस ने सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। हर व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि पुलिस टीम हर संदिग्ध पर नजर रख सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
जिले में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पुलिस नाकों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। किसी भी संदिग्ध की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। होटलों में रुकने वालों की पहचान से संबंधित कागजात रिकॉर्ड में रखने को कहा गया है। कोई संदिग्ध सोनीपत में आएगा तो हर हाल में पकड़ा जाएगा। विकास दुबे की जिले सक्रियता की कोई सूचना नहीं है। - डॉ. रविंद्र कुमार, डीएसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें