फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 1952 से अब तक हरियाणा पंचायत चुनाव की कहानी

Mon, 11 Jan 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
1 of 7
भाई! पहले पंचायत होया करती। लोग सरपंचों को मानते भी थे। बैठकों में बुजुर्गों के खंडके दिख्या करते, पर इब तै लुगाइयां का राज आग्या। सुनिए दो दोस्तों की जुबानी, हरियाणा पंचायत चुनाव की कहानी। रिपोर्टः अंकित चौहान, रोहतक
विज्ञापन

देखिए, 1952 से अब तक हरियाणा पंचायत चुनाव की कहानी

2 of 7
87 साल के करतारा और 82 साल के रिटायर्ड नायब सूबेदार प्यारे लाल की बूढ़ी आंखों को 1952 का पंचायत चुनाव आज भी याद है। सामने खड़े पीपल के पेड़ की ओर इशारा कर बताते हैं कि बेटा, पहला चुनाव इसी पेड़ के नीचे हुआ था। चुनाव भी क्या था। जिस उम्मीदवार के पक्ष में जितने वोटर बैठे, वही सरपंच बन गया और गांव की पहली सरपंची का ताज मेरे दादा रत्न के सिर ही सजा था।
विज्ञापन

देखिए, 1952 से अब तक हरियाणा पंचायत चुनाव की कहानी

3 of 7
पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर पोस्टरों से पटे शिमली गांव की बैठक में बैठकर दोनों दोस्तों ने यह कहानी सुनाई। करतारा के दादा गांव के पहले सरपंच थे। दोनों बताते हैं कि पहले एक भी रुपया खर्च नहीं होता था तो अब लाखों रुपया लुटाया जा रहा है।

देखिए, 1952 से अब तक हरियाणा पंचायत चुनाव की कहानी

4 of 7
दोनों दोस्तों का कहना है कि पहले तो बस गांव से बाहर रह रहे वोटर को गांव तक लाने के लिए उम्मीदवार किराया दे देते थे। हुक्के की कश मारकर करतारा प्यारे लाल की ओर इशारा कर कहते हैं कि पहले पुरुषों की चौधर होती थी, लेकिन अब तो हम केवल देखने वाले रह गए। अब तो घर और पंचायत दोनों जगह महिलाओं का राज आ गया।
विज्ञापन

देखिए, 1952 से अब तक हरियाणा पंचायत चुनाव की कहानी

5 of 7
शामली गांव का पहला चुनाव करतारा के दादा रतन और हजारी के बीच लड़ा गया। गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया गया और रतन व हजारी को खड़ा कर दिया गया। लोगों को कह दिया गया कि जिसे भी सरपंच बनाना चाहते हो, उसके पीछे खड़े हो जाओ। लोगों ने उन दोनों के पीछे लाइन लगा दी और रतन की लाइन बड़ी होने के कारण उन्हें सरपंची मिल गई।
विज्ञापन

देखिए, 1952 से अब तक हरियाणा पंचायत चुनाव की कहानी

6 of 7
दोनों दोस्तों ने बताया कि रतन की पीढ़ी के पास छह बार गांव की चौधर रही। इस तरह खुलेआम चुनाव होने से मनभेद होने लगा तो फिर पर्ची डालकर सरपंच चुना जाने लगा। लोग नाम की पर्ची बनाकर बक्से में डाल देते थे और सरपंच की घोषणा हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 1952 से अब तक हरियाणा पंचायत चुनाव की कहानी

7 of 7
करतारा ने बताया कि 1957 में पर्ची से चुनाव हुआ। फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराया गया तो अब ईवीएम मशीन। नायब सूबेदार प्यारेलाल बताते हैं कि पहले चुनाव में प्रत्याशी न शराब पिलाते थे और न ही कोई डिमांड करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें