फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन परीक्षण : जब अनिल विज को लगा टीका, छलकीं भाई की आंखें, फूलीं अफसरों की सांसें

Sat, 21 Nov 2020 11:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
देसी कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण हरियाणा में शुरू हो गया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ट्रायल का पहला टीका लगा है। अब 42 दिन बाद शरीर में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। कोरोना की इस वैक्सीन से पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं जब हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज को पहला टीका लग रहा था तब अस्पताल का माहौल कैसा रहा।
विज्ञापन

2 of 6
अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर कोवैक्सीन के ट्रायल के दौरान अधिकारियों की आधे घंटे तक सांसें फूली रहीं। हालांकि टीके का कोई रिएक्शन न होने के बाद चिकित्सकों ने राहत की सांस ली और परिजनों के चेहरे भी खिल उठे। इससे पहले ट्रायल के दौरान जहां विज के भाई कपिल विज के आंखों में आंसू आ गये, वहीं अन्य परिजन भी वीडियो कॉल से स्वास्थ्य मंत्री का हौसला बढ़ाते नजर आये।
विज्ञापन

3 of 6
अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
कोवैक्सीन के परीक्षण में हिस्सा लेने की दिलचस्पी हजारों वालंटियर्स ने दिखाई है लेकिन जब हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने वालंटियर के तौर पर अपने आप को पेश किया तो विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गयी। यही कारण है कि परीक्षण की तैयारी पहले से शुरू कर दी गयी थी। एक दिन पहले सिविल सर्जन ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी ली थी। 

4 of 6
विजय का चिन्ह दिखाते हुए अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह के अलावा रोहतक पीजीआई से आए कोविड-19 के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी, रिसर्च की मुख्य जांच अधिकारी डॉ. सविता वर्मा, सहायक जांच अधिकारी डॉ. रमेश वर्मा, नर्सिंग व एलटी स्टाफ ट्रॉयल के बाद पल-पल स्वास्थ्य मंत्री की सेहत की निगरानी करते रहे। पूरे घटनाक्रम के दौरान मंत्री विज पूरी तरह से शांत नजर आए। वे जरा भी चिंतिंत नहीं दिखाई दिए। परिजनों और चहेतों से लगातार बातचीत करते रहे। भतीजी आरती व भतीजे शुभम व दूसरे परिजन वीडियो कॉल के जरिए उनका हौसला बढ़ाते रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
परिणाम सफल रहा तो देंगे कोरोना को मात 
कोवैक्सीन का परीक्षण कुल 25 हजार 600 लोगों पर किया जाएगा। कोविड-19 के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि हर आयु वर्ग पर वैक्सीन का परीक्षण होगा। परिणाम आने में करीब तीन माह का समय लगेगा। अगर परिणाम सफल रहे तो हम कोरोना को मात देने में कामयाब रहेंगे। तब तक लोगों को सावधानी के साथ कोरोना से जंग लड़नी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
कोवैक्सीन का परीक्षण करवाना मेरे लिए गर्व की बात है, जिस बीमारी से दुनिया जूझ रही है, उसकी वैक्सीन का परीक्षण मेरे शरीर पर हुआ है। यह खुशी की बात है। इससे प्रेरित होकर अब अधिक से अधिक लोग परीक्षण में हिस्सा लेंगे। इसी मकसद से मैंने खुद पर कोवैक्सीन के परीक्षण का निर्णय लिया है। - अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें