फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

Fri, 05 Dec 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 13
चलती बस में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए युवकों की पिटाई करने वाली बहनों को पुरस्कार देने की घोषणा करने वाली खट्टर सरकार बैकफुट पर आ गई है। मामले में सरकार ने यू टर्न ले लिया है। दरअसल रोजाना हो रहे नए खुलासे के बाद सरकार ने निष्पक्ष जांच के बाद ही पुरस्कार देने की बात कही है।
विज्ञापन

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

2 of 13
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को कमान सौंपने यहां पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि घटना की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। लड़कियों को पुरस्कार देने की घोषणा पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा है कि मामले की जांच के बाद ही तय किया जाएगा कि लड़कियों को अवार्ड दिया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

3 of 13
उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को सोनीपत डिपो की एक बस में दो लड़कियों की तीन लड़कों से साथ हाथापाई हुई थी। 30 नवंबर को इसका विडियो सामने आने पर हरियाणा सरकार ने सोनीपत जिले के गांव थाना खुर्द गांव की दोनों बहनों को पुरस्कार देने की घोषणा कर दी।

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

4 of 13
मामले में आसन गांव के तीन लड़कों को गिरफतार कर लिया गया। 2 दिसंबर को इन्हीं बहनों का एक और वीडियो सामने आने और खुद को यात्री बताने वाली महिलाओं के सामने आने के बाद मामला बदल गया।
विज्ञापन

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

5 of 13
बृहस्पतिवार को लड़कों के परिवार व गांव वालों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की तो उन्हें भी मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

6 of 13
चलती बस में तीन युवकों की धुनाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ तो जहां लड़की के गांव की ही कुछ महिलाएं लड़कों के समर्थन में कोर्ट पहुंच गई हैं, वहीं बहादुर बहनों का एक और वीडियो सामने आया है। उधर आरोपी युवक गांव आसन निवासी कुलदीप, दीपक और मोहित के पक्ष में 5 महिलाएं मंगलवार को कोर्ट पहुंच गई और उन्होंने लड़कों के समर्थन में गवाही दी।
विज्ञापन

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

7 of 13
महिलाओं को मीडिया के सामने भी लाया गया। उन्होंने दावा किया कि वे बस में सवार थीं और सारा झगड़ा सीट को लेकर हुआ। उन्होंने न केवल आरोपी युवकों के वकील को एफिडेविट दिया, बल्कि एसपी के सामने बयान भी दर्ज कराए। कुलदीप के ताऊ रामचंद्र का कहना है कि लड़कों को झूठा फंसाया गया है। लड़कियों ने खुद ही वीडियो बनवाया है।

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

8 of 13
आरोपी पक्ष के वकील संदीप राठी ने बताया कि बस में सवार गांव गढ़ी सिसाना की बिमला देवी पत्नी ईश्वर ने एफिडेविट में कहा है कि उसने लड़कों से टिकट मंगवाई थी। तीन नंबर सीट दी गई। जबकि आठ नंबर सीट पर एक बीमार महिला को बैठाना था। इसी सीट पर दोनों लड़कियां बैठी हुई थीं। बिमला के मुताबिक लड़कों ने लड़कियों से बीमार महिला को सीट देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया।

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

9 of 13
आरोप है कि लड़कियों ने गाली गलौच शुरू कर दी। बिमला ने बताया कि इस पर उसने लड़कों को आगे खड़े रहने के लिए कहा। जैसे ही युवक ने पीठ घुमाई, लड़कियों ने हमला कर दिया। इसके बाद उसने लड़कों से रास्ते में उतरकर दूसरे साधन से जाने को कहा तो वे पाकस्मा मोड़ पर बस धीरे होने पर उतर गए। लड़कियों के गांव थाना खुर्द की ही बिमला पत्नी जयसिंह, बिमला पत्नी जितेंद्र और शमा कौर पत्नी बलजीत ने भी एफिडेविट में यही बताया है।

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

10 of 13
उनका कहना है कि वे भी बस में सवार थीं। वकील राठी ने बताया कि बुधवार को भी बस में सवार कुछ अन्य लोगों को बुलाया जाएगा। ताकि मामला साफ हो सके। इधर, गांव थाना खुर्द की ही एक अन्य महिला संतोष ने एफिडेविट के जरिए लड़कियों पर कई आरोप लगाए हैं।

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

11 of 13
दूसरी ओर मामले में नया मोड़ तब आ गया जब लड़की के गांव की ही कुछ महिलाएं छेड़छाड़ के आरोपी लड़कों के समर्थन में कोर्ट पहुंच गई, आरोपी युवक गांव आसन निवासी कुलदीप, दीपक और मोहित के पक्ष में 5 महिलाएं मंगलवार को कोर्ट पहुंचकर लड़कों के समर्थन में गवाही दी। महिलाओं ने दावा किया कि वे बस में सवार थीं और सारा झगड़ा सीट को लेकर हुआ।

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

12 of 13
छेड़छाड़ के आरोपी युवकों को जमानत मिल गई है। रविवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में इन्हें पेश किया गया था, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद वकीलों ने न्यायालय के सामने आरोपियों के जमानत की अपील की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए जमानत की मंजूरी दे दी। जिस प्रकार से मामले ने तूल पकड़ा, उसे देखते हुए जमानत को पूरी तरह गोपनीय रखा गया।
विज्ञापन

देखिए, दो बहनों के सम्मान पर सरकार का यू टर्न

13 of 13
वीडियो में बीच बचाव कर रहा पाकस्मा का युवक सामने आया और बताया कि बस में मैं एक सीट पर एक महिला के साथ बैठ गया। अचानक लड़कियों ने लड़के पर हमला बोल दिया। मैनें काफी बीच-बचाव भी किया, लेकिन लड़कियां नहीं मानीं। विवाद के बाद लड़का बस से नीचे उतरा और जाने लगा तो लड़कियों ने पीछे से पत्थर भी मारे। पाकस्मा मोड़ पर जब वह बस में बैठा तो माहौल शांत था। यहां एकदम मारपीट शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें