'विराट' ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। छोटी सी उम्र में उसने वो कमाल कर दिखाया, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई। आप भी जान लिजिए।
विज्ञापन
2 of 4
Mount Everest
हम बात कर रहे हैं, हरियाणा में जींद जिले में अर्बन एस्टेट निवासी विकास श्योकंद के चार वर्षीय बेटे विराट श्योकंद की। इस बच्चे ने सबसे कम उम्र के पर्वतारोही होने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकार्ड मध्यप्रदेश के हर्षित सौमित्र के नाम पर दर्ज था। विराट श्योकंद के बनाए गए रिकार्ड से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
3 of 4
दुनिया की सबसे उंची चोटी
- फोटो : self
विराट श्योकंद ने चार साल की उम्र में पांच हजार 550 मीटर की उंचाई पर काला पत्थर और एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा लहराया है। परिवार के लोगों के अनुसार विराट श्योकंद एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ता है और बड़े होकर माउंटेनियर बनना चाहता है। विराट के पिता विकास ने बताया कि उसने पिछले दिनों पढ़ा था कि विश्व का सबसे छोटी उम्र में पर्वतारोही बनने का रिकार्ड मध्यप्रदेश के हर्षित सौमित्र के नाम पर है।
यह जानने के बाद विकास की भी इच्छा हुई कि उसका चार वर्षीय बेटा भी इस रिकार्ड को तोड़ सकता है। इसलिए उसने अपने बेटे को दार्जलिंग में एक माह की ट्रेनिंग दिलाई। इसके बाद बीस मार्च का नेपाल के बेस कैंप से एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की और लगभग एक माह तक चढ़ाई करने के बाद 17 अप्रैल को विराट श्योकंद ने काला पत्थर पर पांच हजार 550 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर तिरंगा लहराया।