फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana board 10th result: भिवानी की अमीषा ने किया टॉप, इंजीनियर बनने की है चाहत, छात्रों को दिए ये टिप्स

Fri, 17 Jun 2022 05:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम (भिवानी)

सार

अमीषा ने अन्य छात्र-छात्राओं को अपने संदेश में कहा कि जितना भी पढ़ो, उतना ध्यान लगाकर पढ़ो। पढ़ाई में कभी दबाव में न आएं। ध्यान लगाकर पढ़ेंगे तो परिणाम सकारात्मक ही होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
10वीं की टॉपर अमीषा। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। भिवानी की छात्रा अमीषा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में प्रदेश में अव्वल रही हैं। वह ईशरवाल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। गांव मंढान निवासी अमीषा परीक्षा परिणाम से बेहद खुश हैं और वे इसका श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
10वीं की टॉपर अमीषा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमीषा का कहना है कि माता-पिता और अध्यापकों ने हमेशा उनको मोटिवेट किया और उसी का यह परिणाम है। भविष्य के बारे में पूछने पर अमीषा ने बताया कि वह कम्प्यूटर साइंस से पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती हैं। इंजीनियर बन वह इस क्षेत्र में बहुत ऊंचे मुकाम तक जाना चाहती हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 5
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : फाइल
कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करने की वजह पूछने पर अमीषा ने कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, इसमें सोचने की क्षमता बढ़ती है और इसलिए यह फील्ड पसंद है। अमीषा ने अन्य छात्र-छात्राओं को अपने संदेश में कहा कि जितना भी पढ़ो, उतना ध्यान लगाकर पढ़ो। पढ़ाई में कभी दबाव में न आएं। ध्यान लगाकर पढ़ेंगे तो परिणाम सकारात्मक ही होंगे।

4 of 5
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्कूल प्राचार्य विकास शर्मा से इस संबंध में संपर्क किया गया तो उन्होंने परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर की और कहा कि इसका ज्यादा श्रेय छात्रा की मेहनत को जाता है। अध्यापकों की मेहनत के साथ- साथ बच्चों के हार्ड वर्किंग और अभिभावकों का सहयोग ही रहा जिसकी वजह से परिणाम अच्छे आए हैं और स्कूल की छात्रा अमीषा ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टॉपर अमीषा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राचार्य ने बताया कि छात्रा के भाई राहुल ने भी दसवीं कक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य अजीत नागल ने छात्रा और अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि स्कूल का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इस तरह के छात्र-छात्राएं हम तैयार करते रहे और भविष्य उज्जवल हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें