श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरवचन सिंह ने कहा कि पहली बार संगत को गुरु साहिबान के इन शस्त्रों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह पवित्र यात्रा भी सिख विरासत के प्रचार और प्रसार की श्रृंखला का ही एक हिस्सा है। इससे संगत को शस्त्रों की महत्ता बारे भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
2 of 16
बस 33 फुट लंबी है। यह धार्मिक यात्रा प्रदेश सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संयुक्त रूप में आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरवचन सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ की उपस्थिति में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल सिंह ने अरदास कर पवित्र यात्रा का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
3 of 16
यह यात्रा 15 दिन पूरे पंजाब में से गुजरेगी। इस दौरान संगतें गुरू साहिबान की पावन निशानियों के दर्शन कर सकेंगी। इस धार्मिक यात्रा में छठे गुरू श्री गुरू हरगोबिंद सिंह, नौंवे गुरू श्री गुरु तेग बहादुर और खालसा पंथ के सर्जक श्री गुरु गोबिंद सिंह की दुर्लभ निशानियां, वस्त्र और शस्त्र एक विशेष बस में सुशोभित हैं। जो करीब सवा दो करोड़ की लागत से एसजीपीसी की ओर से तैयार कराई गई है।
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
4 of 16
गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र एवं दुर्लभ निशानियों की पवित्र दर्शन यात्रा पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में जयकारों की गूंज में रवाना हुई। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
5 of 16
पंजाब के पटियाला शहर के ऐतिहासिक किला मुबारक में बंद रखी गई गुरु गोबिंद सिंह के 19 पवित्र शस्त्रों व अन्य निशानियों को देखिए 11 तस्वीरों में।
विज्ञापन
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
6 of 16
पंजाब के पटियाला शहर के ऐतिहासिक किला मुबारक की अलमारी में 2009 से बंद गुरु गोबिंद सिंह के शस्त्रों व अन्य 19 निशानियों को पूरे सत्कार व धार्मिक मर्यादा के मुताबिक गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में सुशोभित कर दिया गया। गुरू साहिब की यह पवित्र निशानियां पिछले कई सालों से किला मुबारक में एक अलमारी में रखी थीं।
विज्ञापन
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
7 of 16
गुरू साहिब की इन निशानियों को लेने के लिए विशेष तौर से एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़, कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, दलजीत सिंह चीमा आदि पहुंचे। जत्थेदार मक्कड़ ने बताया कि इन पवित्र निशानियों को छह मई को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से संगतों के दर्शनों के लिए पंजाब के दौरे पर रवाना किया जाएगा।
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
8 of 16
इन 19 पवित्र निशानियों में गुरू गोबिंद सिंह की दस्तार, केस, कंघा, चोला साहिब, जपुजी साहिब, शस्त्र, हस्त लिखितें आदि शामिल हैं। यह पवित्र निशानियां पहले नाभा के शाही परिवार के पास थीं।
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
9 of 16
शाही परिवार की ओर से इन निशानियों को योग्य स्थान पर स्थापित करने की अपील पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने छह नवंबर 2009 को इन्हें श्री आनंदपुर साहिब सुशोभित करने के आदेश दिए थे।
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
10 of 16
इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने को एसजीपीसी ने समय मांग लिया और अस्थायी तौर पर इन पवित्र निशानियों को पटियाला के किला मुबारक में रख दिया गया। तब से यह निशानियां किला मुबारक में एक बंद अलमारी में पड़ी खराब हो रही थीं। इसका गंभीर नोटिस लेते हुए पंजाब सिख काउंसिल के जत्थेदार मोहन सिंह करतारपुर ने आंदोलन छेड़ रखा था।
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
11 of 16
हाल ही में जत्थेदार मोहन सिंह ने डीसी को ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया था कि अगर गुरू साहिब की इन निशानियों को श्री केसगढ़ साहिब में न सुशोभित किया, तो वह एक मई को अलमारी का ताला तोड़कर खुद शिफ्टिंग का काम करेंगे।
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
12 of 16
आखिरकार एसजीपीसी प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ समेत कैबिनेट मंत्री रखड़ा, चीमा किला मुबारक पहुंचे। उन्होंने गुरू साहिब की निशानियों को श्री दुखनिवारण साहिब में सुशोभित कराया।
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
13 of 16
छह मई को एसजीपसी की ओर से तैयार कराई दो करोड़ की लागत वाली बस के जरिये इन निशानियों को पटियाला से संगरूर और बरनाला में ले जाया जाएगा। सात मई को मानसा, तलवंडी साबो में, आठ मई को बठिंडा, मलोट, मुक्तसर साहिब में, नौ मई को कोटकपुरा, फरीदकोट व फिरोजपुर में, 10 मई को मोगा, जीरा और हरीके में, 11 को पट्टी, झंबाल, तरनतारन में, 12 को जंडियाला, बाबा बकाला और श्री अमृतसर में ले जाया जाएगा।
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
14 of 16
13 मई को अमृतसर रूकने के बाद 14 को बटाला, श्री रहि गोबिंदपुर, छोटा घल्लूघारा में, 15 मई को गुरदासपुर, 16 को सुल्तानपुर, 17 को नकोदर, जालंधर, फगवाड़ा, 18 को लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब में, 19 को मोहाली, मोरिंडा, चमकौर साहिब रोपड़ में संगत के दर्शनों के लिए भेजा जाएगा। 20 मई को श्री केसगढ़ साहिब में इन शस्त्रों व अन्य निशानियों को सुशोभित कर दिया जाएगा।
दर्शन यात्रा शुरू, देखिए, गुरु गोबिंद सिंह की पवित्र निशानियां
15 of 16
पंजाब के पटियाला शहर के ऐतिहासिक किला मुबारक की अलमारी में 2009 से बंद थीं गुरु गोबिंद सिंह की ये निशानियां