फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने तोड़ी अकाली नेता की बस, पुलिस ने छात्रों को 'तोड़ा'

विज्ञापन
1 of 6
मोगा बस कांड के विरोध में गुस्साए छात्रों ने अकाली नेता की बस तोड़ डाली। पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। दो युवतियों समेत करीब 14 छात्र हिरासत में लिए गए। देखिए, प्रदर्शन की तस्वीरें।
विज्ञापन

छात्रों ने तोड़ी अकाली नेता की बस, पुलिस ने छात्रों को 'तोड़ा'

2 of 6
पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने मोगा बस कांड के विरोध में फरीदकोट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिअद नेता से संबंधित न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक बस का घेराव करना चाहा। ड्राइवर के बस न रोकने पर गुस्साए विद्यार्थियों ने डंडों से बस के सारे शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन

छात्रों ने तोड़ी अकाली नेता की बस, पुलिस ने छात्रों को 'तोड़ा'

3 of 6
पीएसयू ने मोगा बस कांड में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ केस करने की मांग पर बुधवार को राज्य भर में ऑर्बिट बसों समेत शिअद नेताओं की बसों का घेराव करने का ऐलान कर रखा था। इसके तहत नेहरू स्टेडियम में पीएसयू व नौजवान भारत सभा की ओर से रोष रैली की गई।

छात्रों ने तोड़ी अकाली नेता की बस, पुलिस ने छात्रों को 'तोड़ा'

4 of 6
संगठनों के कार्यकर्ता बस स्टैंड की ओर गए। रास्ते में जुबली सिनेमा चौक के पास ही सामने से न्यू दीप कंपनी की बस आ रही थी। विद्यार्थियों और नौजवानों ने बस को घेर लिया। अचानक प्रदर्शनकारियों ने बस के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। इसके चलते उसमें सवार यात्री चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

छात्रों ने तोड़ी अकाली नेता की बस, पुलिस ने छात्रों को 'तोड़ा'

5 of 6
पुलिस ने तुरंत लाठीचार्ज करते हुए करीब 14 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इसकी पहचान पीएसयू नेता हरदीप कौर कोटला, अमरनाथ, केशव, कुलदीप, जगजीत, गुरविंदर और मंगा सिंह आजाद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनमें एक छठीं कक्षा का छात्र भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने तोड़ी अकाली नेता की बस, पुलिस ने छात्रों को 'तोड़ा'

6 of 6
न्यू दीप ट्रांस्पोर्ट कंपनी का मालिक शिअद नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों है। उसे शिअद ने विधानसभा क्षेत्र गिद्दड़बाहा का हलका इंचार्ज बनाया हुआ है। पीएसयू के प्रांतीय सचिव राजिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि विद्यार्थियों की तरफ से शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन निजी बस कंपनी के कर्मियों ने जानबूझ कर तल्खी का माहौल पैदा किया। ड्राइवर ने बस को विद्यार्थियों पर चढ़ाने की कोशिश की थी, जिससे हालात बिगड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें