फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्होने 15 दिन में बना डाली पूरी फिल्म, एक्शन के बाद अब कॉमेडी भी करेंगे

Fri, 12 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत राम रहीम सिंह
ये किसी वन मैन आर्मी से कम नहीं हैं। खुद ही एक्टर, डॉयरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और न जाने क्या-क्या। फिर भी 15 दिन में पूरी फिल्म बना डाली। देखिए
विज्ञापन

2 of 5
अब कॉमेडियन के रोल में दिखेंगे डेरामुखी
दरअसल, सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा अब कॉमेडियन के रोल में दिखाई देंगे। उन्होंने अपनी पांचवीं फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ पूरी कर ली है और जल्द ही यह एक साथ साढ़े तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को महज 15 दिन के भीतर पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
अब कॉमेडियन के रोल में दिखेंगे डेरामुखी
चंडीगढ़ में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बातचीत करते हुए डेरामुखी ने अपनी इस नई फिल्म के बारे में कई बातों को सांझा किया। डेरामुखी ने बताया कि उनकी फिल्म भले ही एक कॉमेडियन फिल्म है, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा संदेश देती है। 

4 of 5
अब कॉमेडियन के रोल में दिखेंगे डेरामुखी
इस फिल्म के जरिए उन्होंने बताया है कि यदि मन में इच्छा हो तो कैसे एक पिछड़े गांव को भी डेवपल बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में गंदगी की पहचान वाले एक गांव को न केवल स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब कॉमेडियन के रोल में दिखेंगे डेरामुखी
डेरामुखी ने कहा कि उनकी इस कॉमेडी फिल्म को बाहुबली के क्रेेज से भी कोई खतरा नहीं है।  उधर, डेरामुखी ने कहा कि उनके द्वारा देश भर में चलाए जा रहे सफाई अभियान को चंडीगढ़ में करवाने के लिए अगर चंडीगढ़ का प्रशासन उनसे आग्रह करता है तो डेरा पूरा चंडीगढ़ साफ करने को तैयार है, लेकिन इसके लिए पहल चंडीगढ़ प्रशासन को ही करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें