फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: 101 की उम्र में जीता रेस में गोल्ड, अब हिस्ट्री चैनल पर दिखेंगी

Fri, 12 May 2017 09:10 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
नाम-मान कौर, उम्र-101 साल और उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त। अब ये हिस्ट्री चैनल पर दिखेंगी, जानिए इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
Indian athlete Man Kaur
देश ही नहीं दुनियाभर में चंडीगढ़ का मान बढ़ाने वाली वेटरन एथलीट मान कौर ने रेस के ट्रैक पर कई रिकार्ड बनाए हैं। इस उम्र में भी डाइट का पूरा ध्यान, योगा और जॉगिंग को अपने रूटीन का हिस्सा मानने वाली मान पर हिस्ट्री चैनल ने एक डाक्युमेंट्री शूट की है।
विज्ञापन

3 of 8
101 साल की मान कौर
यह डॉक्युमेंट्री पंजाबी यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में शूट हुई, जिसमें मान कौर कई खेल गतिविधियां करती नजर आएंगी। इसी माह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2017 में मान कौर ने 100 मीटर रेस को 14 सेेकंड में पूरा कर रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड जीता था, जिसके बाद उन पर डॉक्युमेंट्री बनाई गई है।

4 of 8
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
जुलाई में दिखाया जाएगा चैनल पर
मान कौर के बेटे और वेटरन एथलीट गुरदेव सिंह (79) ने बताया कि वह मंगलवार को ही न्यूजीलैंड से लौटे हैं और इस समय पटियाला में हैं। हिस्ट्री चैनल की ओर से बुधवार और वीरवार को एक डाक्युमेंट्री फिल्म शूट की गई। इसे जुलाई में हिस्ट्री चैनल पर दिखाया जाएगा। हिस्ट्री चैनल की ओर से डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए मुंबई से टीम आई थी।
मां पर गर्व है
विज्ञापन

5 of 8
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
बेटे गुरदेव और बेटी अमृत कौर ने डॉक्युमेंट्री बनने पर खुशी जताते कहा कि हमें मां पर गर्व है। इस उम्र में अधिकतर लोग बीमारियाें से ग्रस्त होकर चारपाई पर लेटे होते हैं। वहीं हमारी मां देश ही नहीं विदेशाें में भी मेडल जीतने में लगी हैं। एक चैंपियनशिप जीतने के बाद अगली चैंपियनशिप की तैयारी में जुट जाती हैं।

सेहत के प्रति सजग हैं
रोजाना सुबह पार्क में दौड़ लगाती हैं। योगा भी करती हैं। बाहर का खाने से परहेज करती हैं। तली हुई कोई भी चीज नहीं खातीं। दिन में दो से अधिक बार जूस पीती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
यहां जीते मेडल
कनाडा में 2013 के अंत में मास्टर्स चैंपियनशिप में 400, 200 मीटर स्प्रिंट, 400 मीटर स्प्रिंट,100 मीटर स्प्रिंट, गोला फेंक, जेवेलिन थ्रो में कुल 5 गोल्ड जीते। अमेरिका में 2013 में ही वर्ल्ड सीरीज गेम्स में 100 मीटर स्प्रिंट, 200 मीटर स्प्रिंट, 400 मीटर स्प्रिंट, शॉटपुट, जेवेलिन थ्रो मेें हिस्सा लेते हुए कुल 5 गोल्ड मेडल जीते। 
विज्ञापन

7 of 8
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
एथलीट ऑफ द ईअर का खिताब भी मिल चुका
2011 में यूएसए में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में भाग लेते हुए न केवल वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया बल्कि एथलीट ऑफ द ईअर के खिताब से भी नवाजी गईं। मान कौर भारत की पहली वेटरन खिलाड़ी हैं, जिसे यह खिताब मिला है।
विज्ञापन

8 of 8
101 साल की मान कौर
पंजाबी यूनिवर्सिटी में एक साल से ले रही थीं ट्रेनिंग
मान कौर को पंजाबी यूनिवर्सिटी में विशेष तौर पर घर की सुविधा देते हुए पिछले एक साल से खेल की ट्रेनिंग की सुविधा दी गई। पीयू के डीन अकादमिक मामले प्रोफेसर गुरनाम सिंह ने माता मान कौर को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस उम्र में ऐसी सफलता हासिल करना बड़ी बात है।

फौजा सिंह भी कर चुके तारीफ
सौ से अधिक उम्र के वेटरन खिलाड़ी फौजा सिंह भी मान कौर के जज्बे को सलाम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें