फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कह चुके हैं VIP कल्चर को ना, विधायक बोले- लालबत्ती बगैर स्वाद नहीं आता

Sun, 26 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Demo Pic
नई सरकार कई नए-नए चौंकाने वाले फैसले कर रही है। सीएम VIP कल्चर को खत्म करने में लगे हुए हैं लेकिन विधायको को लालबत्ती का मोह छोड़ ही नहीं रहा है, देखिए
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सूबे से वीआईपी कल्चर खत्म करने का बीड़ा उठा चुके हैं। उनकी कैबिनेट ने भी इसे पास कर दिया है। लेकिन कई लोग अभी भी इसका मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। खासतौर पर पहली बार जीते विधायकों में लाल बत्ती का क्रेज बरकरार है। 
विज्ञापन

3 of 6
punjab assembly session
खेमकरण से विधायक गुरचेत भुल्लर ने एक दिन पहले लाल बत्ती लगा ली थी। हालांकि शुक्रवार को वह विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने लाल बत्ती हटा दी थी। लेकिन इस बात का मलाल उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। भुल्लर केपिता सुखपाल भुल्लर कई बार विधायक रहे, मंत्री भी बने। पर वह पहली बार विधायक बने हैं। 

4 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ani
38 वर्षीय भुल्लर मायूसी से कहते हैं कि लाल बत्ती बगैर स्वाद नई आऊंदा है। भुल्लर ने कहा कि वह कैप्टन अमरिंदर से अपील करेंगे कि उन्हें लाल बत्ती लगा लेने दें। क्योंकि उनकाइलाका सीमांत क्षेत्र है, वहां आतंकी हमलों से लेकर अन्य वारदात होती रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : File Photo
भुल्लर दावा करते हैं कि बैसाखी पर नशा मुक्त समाज का तोहफा पार्टी देगी। भुल्लर ने बताया कि उन्होंने अपने हलके में धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकरों द्वारा नशे के खिलाफ अनाउंसमेंट शुरू करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
punjab assembly session
नए विधायकों ने की शपथ की रिहर्सल
पहली बार सदन में पहुंचे विधायक शपथ ग्रहण को लेकर काफी उत्साहित थे। वह किसी भी कीमत पर शपथ लेते समय कोई गलती नहीं करना चाहते थे। सत्र शुरू होने से पहले तीन नए विधायक, विधानसभा सचिव शशि लखनपाल मिश्रा के चेंबर में पहुंचे। उन्होंने शपथ वाला पेपर मांगा। एक विधायक ने पंजाबी में पढ़ा, पर बात नहीं बनी। फिर बोले, इंग्लिश वाला दे दो। फिर अंग्रेजी वाला पढ़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें