फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे के पूर्व सेवादार ने खोली कुर्बानी गैंग की असलियत, बोला- ठिकाने लगा देते हैं

Sun, 01 Oct 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Ram rahim
राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के पूर्व सेवादार ने कुर्बानी गैंग की असलियत बताते हुए कहा कि गैंग के सदस्य राम रहीम के खिलाफ बोलने वाले को ठिकाने लगा देते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Ram Rahim
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बोलने वाले डेरे के पूर्व सेवादार गुरदास तूर को जान से मारने की धमकी मिली है। तूर ने अपने परिवार को डेरे के कुर्बानी गैंग से खतरा बताते हुए सिरसा शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तूर की ओर से शिकायत मिलते ही अज्ञात लोगों पर कई आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 7
Ram Rahim
पुलिस को दी शिकायत में गुरदास तूर ने आरोप लगाया है कि डेरामुखी गुरमीत राम रहीम ने अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए मानव बम का दस्ता बना रखा है। इस दस्ते को उसने कुर्बानी विंग का नाम दिया है। कुर्बानी विंग डेरामुखी के खिलाफ बोलने वालों को ठिकाने लगा देता है। गत दिनों कुर्बानी गैंग ने एक धमकी भरा पत्र जारी किया है। इसमें पहला नाम तूर का है।

4 of 7
Ram Rahim
इस पत्र में मीडिया और पुलिस के अधिकारियों के परिवार को भी मारने की धमकी दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में तूर का कहना है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने एक इंटरव्यू में उसे गद्दार कहा था। संदीप और कुर्बानी गैंग के बयान से साफ है कि दोनों में गहरा संबंध है। संदीप से कुर्बानी विंग का पता लगाया जा सकता है। तूर ने यह आशंका भी जताई है कि संदीप कुर्बानी गैंग का सदस्य हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim
तूर ने एसपी से मांग की है कि कुर्बानी गैंग को चलाने वाले डेरा प्रशासन के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। धमकी भरे पत्र की जांच करके दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।तूर का कहना है कि पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें सुरक्षा के लिए दो गनमैन दिए हैं। दोनों उसके परिवार की सुरक्षा में तैनात हैं। लेकिन डेरे के गुंडे और कुर्बानी गैंग उसके परिवार को रास्ते से हटाने के लिए किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim
बता दें कि तूर का घर डेरा सच्चा सौदा के पास है। 25 अगस्त की हिंसा के दिन डेरा अनुयायियों ने तूर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिए थे। हालांकि उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
गुरदास तूर के घर हमला करके सीसीटीवी तोड़ने और डेरे की कुर्बानी गैंग की ओर से दी गई धमकी के संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर तोड़फोड़, धारा-144 का उल्लंघन और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। डेरा प्रवक्ता संदीप मिश्रा पर कुर्बानी गैंग का सदस्य होने का संदेह तूर की ओर से जताया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। संदीप मिश्रा से भी पूछताछ की जाएगी।
- इंस्पेक्टर राम सिंह, शहर थाना, प्रभारी सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें